महामारी काल में RCB टीम मदद के लिए आई आगे, ब्लू जर्सी में खेलेगी मैच, जुटाएगी राहत कोष
नई दिल्ली। पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से लड़ रहा है। देश में हर रोज लाखो लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं और हजारो लोगों की जान जा रही है। संकट के इस समय में हमारे हेल्थ वर्कर, डॉक्टर, नर्स, सपोर्ट स्टाफ लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर पीपीई किट पहनकर दिन-रात जुटे हैं। ऐसे में इन तमाम डॉक्टर, नर्स व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम अब नए रंग की जर्सी में आईपीएल के मुकाबले में उतरेगी।
आरसीबी की टीम ना सिर्फ ब्लू जर्सी में मैदान में उतरेगी बल्कि देश में हेल्थकेयर को बेहतर करने के लिए आर्थिक मदद कभी करेगी। आरसीबी की टीम के खिलाड़ी साइन की गई जर्सी की नीलामी करेंगे और इससे इकट्ठा किया गया पैसा देश में स्वास्थ्य सेवा के लिए दान किया जाएगा। इस बाबत आरसीबी की टीम की ओर से एक ट्वीट करके जानकारी दी ग है। ट्वीट में कहा गया है कि आरसीबी में उन अहम क्षेत्र की पहचान की है जहां तत्काल हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी चीजें जैसे ऑक्सीजन सपोर्ट आदि की बेंगलूरू और अन्य शहरों में जरूरत है, हम इसके लिए आर्थिक मदद करेंगे।आरसीबी की टीम इस सीजन में खास नीले रंग की जर्सी में मैदान में उतरेगी और इसके लिए हम अपने देश फ्रंटलाइन वर्कर्स के हीरो को सम्मान देंगे। इन लोगों ने पिछले एक साल पीपीई किट पहनकर महामारी के समय देश की सेवा की।
बता दें कि कुछ दिन पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कोरोना काल में इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में 7.5 करोड़ रुपए की राशि दान की थी। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी दिल्ली-एनसीआर की एनजीओ को 1.5 करोड़ रुपए की राशि दान की थी। साथ ही पैट कमिंस ने 50 हजार डॉलर रूपए की राशि दान की थी। ब्रेट ली ने एक बिट क्वाइन जिसकी कीमत तकरीबन 42 लाख रुपए है उसे दान किया था। वहीं निकोलस पूरन ने आईपीएल की अपनी सैलरी का एक हिस्सा दान करने का ऐलान किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
