न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक की जगह ले सकता है ये खिलाड़ी, इरफान ने बताया नाम
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकटों से गंवा दिया था। इस मैच के बाद भारतीय टीम की कई कमजोरियां सामने आईं। अब माना जा रहा है कि भारतीय टीम 31 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में प्लेइंग इलेवन बदल सकती है। कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि हार्दिक पांड्या को कीवी टीम के खिलाफ बाहर होना पड़ सकता है क्योंकि वह हाल ही में अच्छी फाॅर्म में नहीं दिखे। वहीं पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने उस खिलाड़ी का नाम लिया, जो हार्दिक के बाहर होने पर प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकता है।
इरफान पठान ने कहा कि अगर हार्दिक नहीं खेलते हैं तो शार्दुल ठाकुर को सातवें नंबर पर रखा जा सकता है। इरफान ने कहा कि इसके अलावा भारत बल्लेबाजी लाइन-अप में मजबूती लाने के लिए रविचंद्रन अश्विन को भी शामिल कर सकता है। इरफान ने कहा, 'सबसे बड़ा सवाल यह है कि हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करेंगे या नहीं? क्या वह फिनिशर की भूमिका निभाने के लिए सही फॉर्म में हैं? अगर हार्दिक इन चीजों से पार पाते हैं तो तो कोई समस्या नहीं है। हालांकि, भारतीय पक्ष निश्चित रूप से एक विकल्प के बारे में सोचेगा। उनके पास शार्दुल ठाकुर का विकल्प है जो सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है।''
यह भी पढ़ें- चयनकर्ता हार्दिक पांड्या को करना चाहते थे बाहर, लेकिन धोनी नहीं हुए राजी
उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, अगर शार्दुल खेलते हैं, तो आपको एक और गेंदबाज की जरूरत है इस मामले में आपके पास रविचंद्रन अश्विन हैं। इसलिए अगर हार्दिक नहीं खेलते हैं, तो हमें भारत की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।"
पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच के बाद हार्दिक के चयन पर कई सवाल उठे थे क्योंकि उन्होंने हाल ही में समाप्त हुई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक भी ओवर नहीं फेंका था। वह बल्ले से भी बेहतरीन फॉर्म में नहीं हैं। हालांकि, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने छठे स्थान पर फिनिशर की भूमिका निभाने के लिए उनका समर्थन किया। कोहली का फैसला काम नहीं आया क्योंकि हार्दिक पाकिस्तान के खिलाफ 11 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने गेंदबाजी भी नहीं की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
