Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: जीत में गेल के योगदान के बाद केएल राहुल ने कहा- शेर को भूखा रखना जरूरी

नई दिल्लीः अगर आरसीबी के गेंदबाज मैच के अंतिम दो ओवरों से थोड़ा और पहले लय में आ जाते तो कौन जानता है कि पंजाब को एक बार फिर से जीता हुआ मुकाबला हारना पड़ता। दरअसल किंग्स इलेवन ने इस प्रतियोगिता के ताजा सीजन में यही किया है। वे जीते हुए मैच को अधिकतर मौकों पर हाथ में फिसलने देने के आदी रहे हैं। लेकिन भाग्य से इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ और मैच का अंतिम परिणाम बता रहा था कि राहुल एंड कंपनी ने काफी असरदार जीत दर्ज की।

मैच करीब चला गया-

राहुल को 49 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच भी दिया गया। उन्होंने मैच के बाद कहा-

"मेरे पास कोई विचार नहीं है, यह (दिल की धड़कन) उच्चतम हो सकती है। मेरे पास शब्द भी नहीं हैं। हमें पता था मैच जीतने के लिए जोर लगेगा। हम जहां अंक तालिका में हैं, उससे कहीं बेहतर टीम हैं। यह मैच भी बहुत करीब चला गया, खुश है कि हमने रेखा को पार किया।"

क्या जीत से पटरी पर लौटेगी गाड़ी?

इस जीत के बावजूद किंग्स इलेवन 8 मैचों में 6 मुकाबले हार चुकी है और अंक तालिका में 4 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है। इस पर निराशा जताते हुए केएल राहुल ने कहा-

"एक समूह के रूप में, हम निराशाजनक रहे हैं। इससे निराशा हो सकती है। हमारे कौशल अच्छे थे, लेकिन हमने बड़े क्षणों में भुनाया नहीं। यह एक आदत बन जाती है - जीतना और नहीं जीतना। उतार-चढ़ाव हैं और यह रोलर-कोस्टर है। हम चाहते थे कि यह जीत ग्रुप में कुछ आत्मविश्वास लाए। कप्तान के रूप में यह मेरा पहला मौका है, मेरे लिए यह हमेशा जीत के बारे में है। व्यक्तिगत प्रदर्शन बहुत ज्यादा दिमाग में नहीं रहे हैं।"

'गेल 41 साल में भी भूखे हैं'

किंग्स इलेवन के लिए वरिष्ठ दिग्गज क्रिस गेल का वापस आना राहत भरा रहा जिन्होंने शुरुआत में संभलकर खेलते हुए तूफानी अंदाज दिखाया और अपने पहले ही सीजन खेल में अर्धशतक लगाया इस बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा-

"वह (गेल) पिछले कुछ हफ्तों में अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। लेकिन, वह 41 साल में भी भूखे हैं। वह हमेशा पहले दिन से खेलना चाहते थे। वह कड़ी मेहनत कर रहे थे, वह पार्क में रहना चाहते थे। उनको नहीं खिलाने का फैसला करना शुरुआत में एक कठिन कॉल था। शेर को भूखा रखना जरूरी है। वह जहां भी बल्लेबाजी करते हैं, वह खतरनाक होते हैं। उन्होंने इसे एक चुनौती के रूप में भी लिया है। वह अब भी डराते रहेंगे।"

गेल ने इस मुकाबले में 5 छक्कों के साथ 53 रन बनाए जो 45 गेंदों पर आए।

Story first published: Friday, October 16, 2020, 3:13 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+