ड्रा मुकाबले में दिनेश कार्तिक और बद्रीनाथ के अर्द्धशतक
चेन्नई . 06 नवंबर . वार्ता . तमिलनाडु और महाराष्ट्र के बीच चार दिवसीय रणजी ट्राफी क्रिकेट मैच आज यहां जीत .. हार के फैसले के बिना खत्म हो गया 1 महाराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 116 आेवरों में 430 रन का विशाल योग बनाया था 1 इसके जवाब में तमिलनाडु ने खराब रोशनी के कारण आखिरी दिन का खेल 30 मिनट पहले खत्म होने के समय तक सात विकेट पर 338 रन बनाए 1 ड्रा हुए इस मैच से दोनों टीमों को 1..1 अंक मिला 1 तमिलनाडु के स्टार बल्लेबाज दिनेश कार्तिक . 56 . और कप्तान एस बद्रीनाथ . रिटायर्ड 52 . अपनी टीम को बढत नहीं दिला सके 1 महाराष्ट्र की आेर से मुनाफ पटेल और वाहिद सैयद ने दो .. दो विकेट लिए 1 स्पिनरों सलील आगरकर और वेणुगोपाल राव ने एक .. एक खिलाडी को आउट किया 1 तमिलनाडु का अगला मुकाबला मौजूदा चैम्पियन मुंबई से 15 नवंबर से चेन्नई में होगा 1 महाराष्ट्र को अपना अगला मैच राजस्थान के खिलाफ खेलना है
पार्थिव .सत्यकाम.राणा 193
वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications