पीएम मोदी ने भावना को दी बधाई, कहा- पूरा देश कल आपके लिए जयकार करेगा
नई दिल्ली। भारत की भावना पटेल ने शनिवार को टोक्यो में महिला एकल वर्ग 4 के आयोजन में दुनिया की तीसरे नंबर की चीन की झांग मियाओ पर जीत के साथ पैरालिंपिक के फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ भावना को चारों ओर से बधाईयों का तांता लग गया। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुए भावना को शुभकामनाएं दीं।
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, ''बधाई हो भावना पटेल। आपने शानदार खेला। पूरा देश आपकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है और कल आपके लिए जयकार करेगा। अपना सर्वश्रेष्ठ दें और बिना किसी दबाव के खेलें। आपकी उपलब्धियां पूरे देश को प्रेरित करती हैं।"
बता दें कि भाविना ने एक गेम से पिछड़ने के बाद झांग मियाओ को 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। रविवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में भावना का सामना चीन की यिंग झोउ से होगा। इससे पहले 34 वर्षीय भावना ने सेमीफाइनल में दुनिया के 5वें नंबर के खिलाड़ी सर्बिया के बोरिसलावा पेरीक रैनकोविक को सीधे गेमों में 11-5, 11-6, 11-7 से हराया है। 16 के दौर में, भावना ने ब्राजील के जॉयस डी ओलिवेरा को 12-10 13-11, 11-6 से हराकर पैरालिंपिक में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गईं।
भावना ने जीत के बाद कहा, ''यह एक बड़ी उपलब्धि है। सब कहते हैं कि चीन को हराना मुश्किल। आज मैंने साबित कर दिया है कि कुछ भी असंभव नहीं है। मैं सभी भारतीयों से कल फाइनल मैच के लिए अपना आशीर्वाद देने का आग्रह करती हूं, ताकि मैं बेहतर प्रदर्शन कर सकूं।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
