Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चीनी बॉक्सर का विजेंदर से लड़ने से इनकार

चीन के मुक्केबाज़ ज़ुल्पिकार मैमैतियाली ने भारतीय मुक्केबाज़ और एशिया पैसेफिक चैंपियन विजेंदर सिंह से लड़ने से इनकार कर दिया है.

इसे लेकर आईओएस बॉक्सिंग प्रमोशन, विजेंदर सिंह के प्रमोटर और चीनी प्रमोटर के बीच बातचीत भी हई, लेकिन बात नहीं बन पाई.

हालांकि कहा जा रहा है कि मुंबई में निर्धारित तारीख़ 1 अप्रैल को मुक़ाबला होगा, लेकिन विेजेंदर का सामना किससे होगा यह अभी तय नहीं है. इस मामले में विजेंदर के भार वर्ग में किसी बॉक्सर की तलाश की जा रही है और इसी घोषणा जल्दी ही की जाएगी.

लगातार छठी बार जीते विजेंदर सिंह

सातवां मैच जीतकर चैम्पियन बने विजेंदर

विजेंदर फिर जीते, हुसीनोव को धो डाला

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार विजेंदर ने कहा, ''मैं इसे सकारात्मक ले रहा हूं. मैं समझता हूं कि ज़ुल्पिकार के क़दम खींचने के उचित कारण रहे होंगे. मैं किसी से भी लड़ने को तैयार हूं. मैं इसकी तैयारी कर रहा हूं चाहे मेरे सामने जो भी हो."

विजेंदर मैनचेस्टर में ली बीयर्ड से ट्रेनिंग ले रहे हैं.

दिसंबर में विजेंदर ने अपने टाइटल डिफेंस में तंज़ानिया के फ्रांसिस चेका को बुरी तरह से मात दी थी. विजेंदर को अपने वर्ग में अभी हार का सामना नहीं करना पड़ा है. एक अप्रैल को देश में उनका तीसरा मुक़ाबला होगा. इससे पहले दो मुक़ाबले दिल्ली में हुए थे.

विजेंदर ने अब तक आठ जीत दर्ज की हैं और इनमें से सात नॉकआउट हैं. आईओएस बॉक्सिंग प्रमोशन के नीरव कुमार ने कहा, ''ज़ुल्पिकार के मुकरने का मतलब यह नहीं है कि मुक़ाबला नहीं होगा. पिछले साल की तरह इस बार भी यह होगा.''

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+