Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अमरीकी आलंपिक समिति ने जोंस से पदक लौटाने को कहा

Marian Jonesमियामी 6 अक्टबर: सिडनी आलंपिक खेलों के दौरान धाविका मारियन जोंस के प्रतिबंधित स्टेरायड लेना स्वीकार करने के बाद अमरीकी आलंपिक समिति यूएसआसी ने उन्हें वर्ष 2000 आलंपिक में जीते गए पांचों पदक लौटाने को कहा है.

यूएसआसी के प्रमुख पीटर उबेरोथ ने कहा जोंस ने आलंपिक खेलों में प्रतिबंधित स्टेरायड लेकर नियमों का उल्लंघन किया है इसलिये उन्हें सिडनी में जीते गए पांचों पदक लौटा देने चाहिए. तीन बार आेलंपिक चैंपियन रह चुकी धाविका मारियन जोंस ने शुक्रवार को एक न्यायालय में सुनवाई के बाद संवाददताओं से बातचीत में यह स्वीकारोक्ति की थी कि उन्होंने वर्ष 2000 सिडनी खेलों की तैयारी के दौरान प्रतिबंधित स्टेरायड ली थी

जोंस ने कहा यह बताते हुए बहुत शमिदगी महसूस हो रही है कि मैंने आप सभी का भरोसा तोडा है. मैं चाहती हूं कि आप यह जाने कि मैंने आप लोगों के साथ धोखा किया है और आपको इसके लिए मुसे नाराज होने का पूरा अधिकार है. वर्ष 2000 के सिडनी आलंपिक मे जोंस 100 मीटर और 200 मीटर तथा चार गुणा 400 मीटर रिले दौड में स्वर्ण पदक और लम्बी कूद और चार गुणा 100 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतने के बाद एक आलंपिक में पांच एथलेटिक्स पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाडी बनी थी.

स्टेरायड का सेवन करना स्वीकारने के बाद जोंस के ये सभी पदक छिन सकते हैं. अंतर्राष्ट्रीय आलंपिक समिति ने वर्ष 2004 में जोंस पर प्रतिबंधित दवा के सेवन के आरोप लगने के बाद जांच शुरू की थी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:06 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+