विजेंद्र सिंह ने जीता WBO एशिया स्पेसिफिक का खिताब, पीएम ने दी बधाई
नई दिल्ली। डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक के सुपर मिडिलवेट मुकाबले में भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप को हराकर यह खिताब अपने नाम कर लिया है। डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट खिताब जीतकर उन्होंने इतिहास रचा है। तीन जजों ने सर्वसम्मति से विजेंद्र सिंह को विजेता घोषित किया, उन्हें 98-92, 98-92, 100 -90 अंक मिले थे।
विजेंद्र सिंह ने यह सातवीं प्रो बॉक्सिंग का खिताब जीता है, यह उनका ऑस्ट्रेलिया के कैरी से प्रोफेशनल मुक्केबाजी में सातवां मुकाबला था। विजेंद्र सिंह ने मैच में अपना दबदबा बनाये रखा और पांच राउंड में ही कैरी को चित कर दिया था लेकिन नौंवा राउंड आने तक होप ने अपनी उम्मीद छोड़ दी।
इस शानदार जीत के बाद डब्ल्यूबीओ विश्व रैंकिंग में शीर्ष 15 मुक्केबाजों में शामिल हो गये हैं। दिल्ली में तकरबीन छह साल बाद विजेंद्र सिंह ने कोई मुकाबला लड़ा और शानदार जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, रणदीप हुडा, नेहा धूपिया, सुरेश रैना, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, एमसी मैरीकॉम व राजीव शुक्ला जैसी हस्तियां तक मौजूद थी।
Congratulations @boxervijender for a hard fought and well deserved win. It was yet another display of immense skill, strength & stamina.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 16, 2016
जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके विजेंद्र सिंह को इस जीत की बधाई दी। इसके अलावा दिग्विजय सिंह, शिखर धवन, वीवीएस लक्ष्मण ने उन्हें जीत की बधाई दी। जीत के बाद विजेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि उनका सपना है कि भारत मे ऐसा दिन आये जब ज्यादा से ज्यादा युवा मुक्केबाजी में अपना कैरियर बनाये और भारत बॉक्सिंग में अव्वल देश बने।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
