गिलक्रिस्ट के रिकार्ड वाली गेंद प्रदर्शनी के लिए रखी जाएगी
सिडनी. 04 दिसंबर .वार्ता. आस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने जिस गेंद से टेस्ट क्रिकेट में अपना सौवां छक्का जडने का रिकार्ड बनाया था उसे जल्दी ही प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा
क्रिकेट आस्ट्रेलिया .सीए. के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने आज यहां बताया कि जिस व्यक्ति ने अपने पास इस गेंद के होने का दावा किया है वह इस शर्त पर गेंद को दान करने के लिए तैयार हो गया है कि इसे प्रदर्शनी के लिए रखा जाए ताकि लोग गिलक्रिस्ट की इस महान उपलब्धि के बारे में जान सकें1 गिलक्रिस्ट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सौ छक्के मारने वाले एकमात्र और पहले बल्लेबाज हैं
उल्लेखनीय है कि गिलक्रिस्ट ने गत 17 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लेग स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की गेंद को छह रनों के लिए स्टेडियम से बाहर उछाल दिया था1 सीए तब से इस ऐतिहासिक गेंद को वापस करने के लिए लोगों से अपील कर रहा है1 सदरलैंड ने कहा कि सीए ने उस व्यक्ति से बातचीत की है जिसके पास गेंद हैं और उसने गेंद वापस करने के संकेत दिए हैं1 उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस गेंद को गर्मियों से पहले प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा1 हालांकि प्रदर्शनी स्थल के बारे में अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है
प्रकाश.राज नंद1234 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications