IPL 2023: सुरेश रैना ने धोनी को बताया कप्तानी का जादूगर, कहा उनकी टच की हुई चीज बन जाती सोना
Suresh Raina on MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर हर कोई तारीफ करता है और उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में रिकॉर्ड दसवीं बार फाइनल में जगह हासिल की है। अब उनकी टीम ट्रॉफी से महज एक कदम दूर है।
सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर अहम बयान दिया है। रैना भी आईपीएल में लम्बे समय तक धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि धोनी जिस भी चीज को हाथ लगाते हैं, वह सोना बन जाती है।
जियो सिनेमा पर रैना ने कहा कि आप देखें कि किस तरह वे 14 सीजन में 10 बार फाइनल में पहुंचे हैं। मैं समझता हूं कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी को साधारण रखते हैं। उनको क्रेडिट मिलना चाहिए और ऋतुराज ने मुझे कहा था कि धोनी के लिए खिताब जीतना है। पूरा भारत धोनी को आईपीएल जीतते देखना चाहता है।
रॉबिन उथप्पा को फैन्स का गुस्सा देख आई गौतम गंभीर की याद, केकेआर के लिए दी ऐसी प्रतिक्रिया
रैना ने कहा कि चेन्नई को उनके ही मैदान पर हराना काफी चुनौती वाला काम है। धोनी जिस भी चीज को छूते हैं, वह सोना बन जाती है। इस वजह से ही उनका नाम महेंद्र सिंह धोनी है। उल्लेखनीय है कि रैना ने महेंद्र सिंह धोनी को काफी करीब से देखा है। रैना और धोनी की काफी अच्छी दोस्ती भी है।
यह दसवां मौका होगा जब चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के फाइनल मैच में खेलेगी। चार बार चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रॉफी अपने नाम की है। लीग चरण में इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दूसरे स्थान पर रही थी। चेन्नई ने 17 अंकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया था। चेन्नई ने 14 में से 8 मैचों में जीत दर्ज की थी और पांच में हार का सामना करना पड़ा था। एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
चेन्नई सुपर किंग्स का सामना फाइनल में किस टीम से होगा, इसकी स्थिति प्लेऑफ़ मैचों के बाद साफ होगी। 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
