Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

काफी मुश्किल रहा सिडनी विवाद से निपटना.. प्राक्टर

एडिलेड 26 जनवरी.वार्ता. भारत..आस्ट्रेलिया सीरीज में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद. आईसीसी. के मैच रेफरी की भूमिका निभा रहे माइक प्राक्टर ने सिडनी में खेले गये दूसरे टेस्ट के दौरान उठे नस्लभेदी विवाद से निपटने को अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल पलों में से एक बताया है

सिडनी टेस्ट में आस्ट्रेलिया के अश्वेत खिलाडी एंड्रयू साइमंड्स ने भारतीय आफ स्पिनर हरभजन पर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया था 1 प्राक्टर ने दोनों पक्षों की सुनवायी के बाद हरभजन पर तीन मैचों का प्रतिबंध लगा दिया था जिससे ऐसा विवाद खडा हुआ कि दौरे के बीच में ही रद्द होने का संकट पैदा हो गया था

आस्ट्रेलियाई दैनिक.सिडनी मानिग हेराल्ड. में प्रकाशित प्राक्टर के बयान के अनुसार सिडनी प्रकरण से निपटना वर्ष 2006 में उठे आेवल विवाद से भी अधिक मुश्किल रहा1 आेवल टेस्ट में भी मैच रेफरी की जिम्मेदारी प्राक्टर ही निभा रहे थे1 उन्होंने गेंद से छेडछाड करने का आरोप लगने पर पाकिस्तान द्वारा खेलने से इंकार करने के बाद इंगलैंड को विजेता घोषति कर दिया था

उन्होंने कहा... सिडनी प्रकरण न.न केवल पेशेवर बल्कि निजी मायने में भी काफी मुश्किल रहा 1 मैं दक्षिण अफ्रीका का रहने वाला हूं और मैंने नस्लभेद को बडे नजदीक से देखा है 1 अब यहां पर नस्लभेद संबंधी विवाद पर फैसला करना आसान नहीं था1... प्रेम मनोरंजन 2036 जारी.वार्ता.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+