इस भारतीय खिलाड़ी ने शतरंज में रच दिया इतिहास, बनाई टॉप-10 में जगह

नई दिल्ली। विश्वनाथन आनंद के बाद विश्व रैंकिग(फिडे) में जगह बनाने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने हैं ग्रैंडमास्‍टर पी. हरिकृष्ण।

रविवार को फिडे द्वारा जारी शतरंज की वर्ल्ड रैंकिंग में वह टॉप-10 में पहुंच गए हैं। इसमें वह 2,768 पॉइंट्स के साथ 10वें पायदान पर हैं।

यहां जानिए कौन हैं पी. हरिकृष्ण

पी. हरिकृष्ण आंध्र प्रदेश के गुंंटूर जिले के निवासी हैं। वह जूनियर वर्ल्‍ड चैंपियन भी रह चुके हैं। यह पहला मौका है कि शतरंज की वर्ल्‍ड रैंकिंंग में एक ही वक्‍त पर दो भारतीय प्‍लेयर्स ने टॉप 10 में जगह बनाई है। पी. हरिकृष्ण के अलावा 2,779 अंकों के सा‍थ विश्‍वनाथन आनंद सातवें नंबर पर बने हुए हैं।

भारत इस लिस्‍ट में टॉप-5 में

प्‍लेयर्स के अलावा शतरंज में देश की वरीयता रैंकिंग भी जारी होती है। इसमें भारत टॉप 5 में है। रूस, अमेरिका, चीन, यूक्रेन के बाद इसमें भारत का ही नंबर आता है। इसका किसी प्‍लेयर की व्‍यक्तिगत रैंकिंग से कोई लेना-देना नहीं होता है।

शतरंज की वर्ल्‍ड रैं‍किंग फिडे की बात करें तो टाॅप 100 प्‍लेयर्स में इन दाेनों के अलावा एक और भारतीय खिलाड़ी भी है। वह हैं के शशिकिरण, जो कि 100वें पायदान पर हैं।

वहीं महिलाओं की शतरंज रैंकिंग में भारत की कोनेरू हम्‍पी और हरिका द्रोणावल्‍ली टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहीं। ये दोनों क्रमश: चौथे और छठवें पायदान पर हैं।

Story first published: Monday, November 7, 2016, 11:53 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+