For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

तो विश्वकप नहीं खेल पायेंगे ईशांत शर्मा?

पर्थ। पहले टेस्ट मैच, फिर ट्राई सीरीज में बुरी तरह से नाकामी ने जहां टीम इंडिया के फैंस को निराश किया है वहीं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों की चोट ने उनके दिलों में शक पैदा कर दिया है कि शायद अब भारत विश्वकप में आशा के अनुरूप खेल ना दिखा सके।

आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं तो सुनिए खबर आ रही है कि भारत के स्टार गेंदबाज ईशांत शर्मा इस समय अपने घुटने की चोट की वजह से काफी परेशान चल रहे हैं। जिसकी वजह से विश्वकप के लिए चुने गये 15 खिलाड़ियों में से एक ईशांत शर्मा का विश्वकप में खेलना संदिग्ध हो गया है। उनकी जगह मोहित शर्मा को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।

घुटने की चोट से जूझ रहे हैं ईशांत शर्मा

आपको बता दें कि इन दिनों टीम इंडिया के तीन गेंदबाज ईशांत शर्मा, रविंद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार तीनों ही चोटिल हैं और इन तीनों को ही विश्वकप के लिए 7 फरवरी को अपना फिटनेस टेस्ट देना है, लेकिन इन तीनों में से सबसे ज्यादा गंभीर चोट ईशांत शर्मा की है, जिसकी वजह से उनका फिटनेस टेस्ट में पास हो पाना मुश्किल दिख रहा है।

वैसे अंदर की खबर रखने वाले तो कह रहे हैं कि टीम मैनेजमेंट ईशांत शर्मा के खेल और बर्ताव से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है, इसलिए वो उनकी फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्षा से बाधित मैच में उनका का नाम प्लेईंग इलेवन में था लेकिन 30 तारीख को इंग्लैंड के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में मैच से पहले उन्होनें अपने को अनफिट बता दिया था और वो ही दूसरी तरफ आस्ट्रेलिया मैनेजमेंट के साथ भी ईशांत का बर्ताव कुछ खासा अच्छा नहीं रहा है इसलिए टीम मैनेजमेंट जानबूझकर उनको अनफिट बता रहा है। खैर क्या सच है और क्या झूठ यह तो 7 फरवरी को पता चलेगा, जिस दिन ईशांत अपना फिटनेस टेस्ट देंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+