विनय की मंगेतर रिचा दिल्ली की रहने वाली हैं, विनय और रिचा कुछ वर्ष पहले मिले थे। कल 29 नवंबर को बैंगलोर में होने वाले फंक्शन में कई भारतीय क्रिकेट सितारों के शामिल होने की उम्मीद है। विनय कर्नाटक रणजी ट्रॉफी के कप्तान हैं।
विनय आस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त हुई सात एकदिवसीय मैचों की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे, जिसके बाद उन्हें टीम का हिस्सा होते हुए भी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का मौका नहीं दिया गया।