IPL 2021: उमेश यादव ने अपनी बॉलिंग पर हवा में लपका एक हाथ से कैच- VIDEO
नई दिल्लीः उमेश यादव इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कई तेज गेंदबाजों में एक है। उमेश यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने इस साल हुई नीलामी में 1 करोड़ में खरीदा था। उमेश यादव के साथ इशांत शर्मा भी दिल्ली की टीम का हिस्सा है लेकिन दोनों ही गेंदबाज भारत की रेड बॉल क्रिकेट का हिस्सा रहे हैं जिसके चलते हुए सफेद गेंद क्रिकेट नहीं खेलते हैं। ऐसे में उमेश यादव आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम संयोजन में पहले तेज गेंदबाज के तौर पर अपनी जगह बनाते नहीं दिखते हैं। इसका कारण यह है कि दिल्ली के पास ओवरसीज तेज गेंदबाजों की बहुत बढ़िया फौज है जिसमें क्रिस वोक्स, कैगिसो रबाडा और एनरिक नोर्जे जैसे खिलाड़ी शामिल है। इसके अलावा भारतीयों में युवा आवेश खान भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अच्छा परफॉर्म कर पाए थे।
उमेश यादव लगातार अपने कठिन प्रयास को बनाए रखे हैं और उन्होंने ट्रेनिंग में काफी दमखम दिखाया है। उमेश यादव को दिल्ली कैपिटल्स के एक प्रैक्टिस मैच के दौरान जबरदस्त कैच लेते हुए देखा गया जिसका वीडियो डीसी ने अपने टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया है।
आप इस वीडियो को यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं
आप देख सकते हैं उमेश यादव ने अंजिक्य रहाणे को गेंदबाजी करते हुए छलांग लगाकर एक हाथ से कैच लेते हैं। उमेश यादव के करियर में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं वह भारत की टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा रही हैं लेकिन उनको प्लेइंग इलेवन में भी ज्यादा जगह नहीं मिलती है। इसका कारण भारतीय टीम में बढ़ता हुआ कंपटीशन है।
उमेश यादव की फिटनेस हालांकि काफी अच्छी है और उनका शरीर भी बहुत मजबूत माना जाता है। उमेश यादव ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के साथ बात करते हुए कहा था, "लोग सोचते हैं कि मैं सफेद गेंद क्रिकेट में अच्छा गेंदबाज नहीं हूं।" उनसे यह बात उन्होंने यह बात तब कही जब उनसे पूछा गया कि लोगों की उनके बारे में सबसे बड़ी गलतफहमी क्या है। उमेश कहते हैं कि, मैंने दिल्ली कैपिटल के लिए अपना आईपीएल करियर स्टार्ट किया था ऐसे में दिल्ली में वापस आना घर की और वापस आने के जैसा है। मैं इस टीम में काफी लोगों को जानता हूं। मैं ईशांत शर्मा, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत के साथ काफी समय से खेल रहा हूं तो यह मुझे नई टीम की तरह से नहीं लग रही है। मैं दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में काफी कंफर्टेबल हूं।
उमेश यादव ने आईपीएल के 121 मैचों में 119 विकेट लिए हैं और उनका औसत 30.07 रहा है। उनका इकोनामी रेट है जो कि 8.51 का है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
