For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पहलवान बजरंग पूनिया समेत इन खिलाड़ियों को मिला पद्मश्री अवार्ड

नई दिल्ली। हरिणाया के पहलवान बजरंग पूनिया सोमवार देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों से पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित हुए। पूनिया के अलावा टेबल टेनिस स्टार शरत कमल, भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोनावल्ली और कबड्डी के खिलाड़ी अजय ठाकुर को भी पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वहीं क्रिकेटर गाैतम गंभीर अभी इस अवाॅर्ड से नवाजे जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, शेष लोगों को यह सम्मान 16 मार्च को एक अन्य समारोह में दिए जाने की संभावना है।

पूनिया ने जाहिर की खुशी
पद्मश्री अवार्ड पाने के बाद पूनिया ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- हमारे आदरणीय राष्ट्रपति के हाथों इस पुरस्कार को स्वीकार कर के, मैं बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं अपने माता-पिता, सभी कोच, परिवार के सदस्यों, दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ इस पुरस्कार को साझा करना चाहता हूं। यह केवल उनके समर्थन, शिक्षाओं और प्यार के कारण संभव था।

बता दें कि पूनिया के गुरू योगेश्वर दत्त हैं जो अपने समय में बड़े-बड़े रैसलरों को मात दे चुके हैं। पूनिया ने 2018 के एशियन खेलों में पुरुषों की 65 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा के फाइनल में जापान के पहलवान तकातानी डियाची को एकतरफा मुकाबले में 11-8 से शिकस्त दी थी। वह एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के 9वें पहलवान हैं। बजरंग ने अपना यह गोल्ड मेडल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया। बजरंग पुनिया वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में अब तक 2 पदक जीत चुके हैं जिनमें 1 कांस्य और 1 रजत पदक शामिल है।

Story first published: Monday, March 11, 2019, 16:16 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+