नहीं खुलेगा श्रीपद्मनाभस्‍वामी मंदिर का छठा तहखाना

तिरूअनंतपुरम। केरल के श्रीपद्मनाभस्‍वामी मंदिर के छठे तहखाने के रहस्‍य से अगले 3 महीनों तक पर्दा नहीं उठेगा। सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा काराणों से अगले 3 महीनों के लिए इस तहखाने को खोलने पर रोक लगा दी है। काफी लंबे समय से उसके अंदर का सच जानने के लिये लोग बेचैन भी हैं। इस मंदिर के 5 तहखाने अभी तक खोले जा चुके हैं जिनमें से करोड़ों की संपत्ति निकली है। जिसके बाद यह दुनिया का सबसे महंगा मंदिर बन गया है।

इस मंदिर के बारे में यह बात भी कही जा रही थी कि यदि मंदिर का छठा ताहखाना खुला तो सर्वनाश हो जायेगा। तहखाने खोलने वाले की मौत हो जायेगी और विपदा के रूप में भगवान का गुस्‍सा झेलना पड़ सकता है।मंदिर का छठा ताहखाना भगचान विष्‍णु के आसन के नीचे है और अगर यह तहखाना खुला तो भगवान विष्‍णु नाराज हो जाएंगे। इसके साथ ही इस बात का भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि छठे तहखाने में अभी तक खोले गए पाचों तहखानों से कहीं ज्‍यादा खजाना है।

पद्मनाभ स्‍वामी मंदिर के तहखाने से मिले 5 लाख करोड़ के खजाने की सुरक्षा और रख-रखाव के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 5 सदस्‍यों की टीम गठित की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि छठे तहखाने को खोलने के लिए वीडियोग्राफी का प्रयोग किया जाए। अब सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा कारणों से भी इस तहखाने को खोलने से मना कर दिया है।

Story first published: Thursday, September 22, 2011, 18:05 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+