Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चौथी पारी में 1000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बने सचिन

नयी दिल्ली 27 नवम्बर.वार्ता. रिकाडो के बेताज बादशाह सचिन तेंदुलकर का टेस्ट की चौथी पारी में रिकार्ड कोई बहुत शानदार नहीं है लेकिन वह टेस्ट की चौथी पारी में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बन गए है

सचिन से पहले चौथी पारी में 1000 रन बनाने वाले दो अन्य भारतीय सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड है1 सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ सोमवार को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में समाप्त हुए पहले क्रिकेट टेस्ट में चौथी पारी में नाबाद 56 रन बनाकर चौथी पारी में 1000 रन पूरे कर लिए1 इस नाबाद पारी से सचिन ने चौथी पारी में अपना औसत 34.43 पहुंचा दिया है

इसी टेस्ट में इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने मास्टर ब्लास्टर ने लक्ष्य का सफल पीछा करने में अपना पहला अर्धशतक बनाया1 अपनी पिछली 41 चौथी पारियों में सचिन केवल चार बार पचास के आगे जा पाए है लेकिन इनमें भारत को कामयाबी नहीं मिली थी1 इन चार मौकों में दो शतक हैं1 एक आेल्ड ट्रेफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ और दूसरा चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ1 उन्होंने मेलबोर्न में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 रन और किंग्सटन में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 86 रन बनाए थे

राज पार्थिव मनोरंजन 1648 जारी.वार्ता.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:08 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+