पैरालम्पिक दल का थीम साॅन्ग हुआ लाॅन्च, अनुराग ने लोगों ने की खास अपील
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के समाप्त होने के बाद माैका है भारतीय पैरालम्पिक दल का हाैसला बढ़ाने का। पैरालम्पिक टोक्यो भी इसी महीने शुरू होने जा रहे हैं जिसके लिए खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को थीम साॅन्ग लाॅन्च किया। साथ ही अनुराग ने लोगों से अपील की है कि वो खिलाड़ियों का हाैसला बढ़ाने के लिए आगे आएं। यह गीत दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी संजीव सिंह ने गाया है और म्यूजिक भी खुद दिया। गाने का शीर्षक 'कर दे कमाल तू' रखा गया है।
थीम साॅन्ग को लाॅन्च करते हुए अनुराग ने कहा, ''यह गीत शानदार पैरालम्पिक खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता और दृढ़ता का परिचायक है। दुनिया भर में भारतीय पैरा एथलीटों ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। उन्होंने देश का नाम ऊंचा करने का काम किया है।''
अनुराग ने कहा, ''हमें चाहिए कि उन सभी खिलाड़ियों का हाैसला बढ़ाएं। भारत इस बार सबसे बड़ा पैरा एथलीटों का दल भेज रहा है। हमारे 54 पैरा खिलाड़ी 9 खेलों में दम दिखाएंगे।'' अनुराग ने खिलाड़ियों का हाैसला बढ़ाने के लिए कहा, ''अगर आप अपने ऊपर दवाब नहीं लेते हो तो फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा में आप उनकी बराबरी कर पाएंगे, लेकिन आपकी मानसिक दृढता काफी मायने रखती है। रियो पैरा ओलंपिक में चार मेडल आए थे, लेकिन इस बार उम्मीद है कि मेडल की संख्या बढ़ेगी।''
बता दें कि पैरालम्पिक टोक्यो में 24 अगस्त से शुरू होने जा रहे हैं। आखिरी पैरालंपिक में भारत ने गोल्ड, एक सिल्वर व एक ब्राॅन्ज मेडल समेत 4 मेडल जीते थे। इस खास मौके पर खेल सचिव रवि मित्तल, पीसीआई अध्यक्ष दीपा मलिक और महासचिव गुरशरण सिंह भी मौजूद थे। इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की भी प्रशंसा की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
