धोनी का धमाका, भावुक हुईं साक्षी, दो बच्चों को भी मिल गया 'गिफ्ट'
नई दिल्ली। दर्शकों को एक बार फिर महेंद्र सिंह को पुरानी फाॅर्म में आते देखने का माैका मिला। आईपीएल सीजन-14 के लीग मैचों में धोनी बल्ले से शांत दिखे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए क्वालिफायर 1 में उन्होंने धमाकेदार पारी खेलने हुए टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 6 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए, जिसमें तीन चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। यही वो रन थे जो सीएसके को जीत तक ले गए। नहीं तो मैच हाथ से जाता दिख रहा था, क्योंकि आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे। धोनी की इस पारी से क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है। कई दिग्गज अब उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं तो वहीं धोनी की पत्नी साक्षी भी भावुक होती दिखीं।
यह भी पढ़ें- CSK फिर छा गया, एमएस धोनी बोले- मैंने टूर्नामेंट में बहुत कुछ नहीं किया

भावुक हुईं साक्षी
धोनी ने विजयी चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसे देख पत्नी साक्षी धोनी का रिएक्शन इस समय सोशल मीडिया पर हो रहा है। मैच आखिरी ओवर तक चला। आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। उस समय धोनी ने 3 चौके लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स को मैच जीतने में मदद की थी। जीत के बाद स्टैंड में मौजूद साक्षी धोनी की आंखों से आंसू छलक पड़े। वह इस बड़ी जीत का जश्न अपनी बेटी जीवा धोनी को गले लगाकर सेलिब्रेट कर रही थीं। खुशी के इन आंसुओं पर फैन्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दो बच्चों को भी मिल गया 'गिफ्ट'
एमएस धोनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। धोनी ने मैच के बाद दो युवा बच्चों को एक गिफ्ट दिया। मैच के बाद, धोनी ने मैच की गेंद पर हस्ताक्षर किए और उसे एक युवा लड़के और एक लड़की को गेंद साैंप दी, जो स्टैंड में खड़े थे। लड़का और लड़की दोनों पीले रंग के कपड़े पहने हुए थे, और ये दोनों युवा प्रशंसक सीएसके के कप्तान से यह उपहार पाकर बहुत खुश थे।
|
ऐसा रहा मैच
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पृथ्वी शॉ ने 60 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 51 रन बनाए। इन पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाने में सफल रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने 50 गेंदों में 70 रन की पारी खेली। रॉबिन उथप्पा ने 63 रनों का योगदान दिया। अंत में एमएस धोनी ने जोरदार आक्रमण किया। एमएस धोनी आईपीएल क्रिकेट के दिग्गजों में से एक हैं। 40 वर्षीय धोनी ने 219 आईपीएल मैचों में भाग लिया है और 39.55 के औसत और 135.83 के स्ट्राइक रेट से 4746 रन बनाए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में 23 अर्धशतक भी लगाए हैं। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से तीन आईपीएल खिताब भी जीते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
