India in England 2021: लंदन पहुंची भारतीय महिला और पुरुष क्रिकेट टीम
लंदन, जून 3: आखिरकार भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम गुरुवार को बहु प्रतिक्षित इंग्लैंड दौरे के लिए यूनाइटेड किंगडम पधार चुकी हैं। यहां भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का बड़ा मुकाबला खेलना है और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जबकि महिला क्रिकेट टीम भी इस दौरे पर एक टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की शुरुआत 16 जून को कर देगी जबकि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम साउथेंप्टन के एजेस बाउल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून को करेगी।
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने गुरुवार को अपने लंदन पहुंचने की तस्वीर पोस्ट की जहां पर आप उनको एयरपोर्ट पर खड़े हुए देख सकते हैं। राहुल ने लिखा है कि हमने टचडाउन कर लिया है। राहुल को लंदन में एक एयरक्राफ्ट के सामने खड़े हुए देखा जा सकता है। केएल राहुल हाल ही में अपेंडिक्स की सर्जरी कराने के लिए गए थे और उन्होंने अपनी फिटनेस को क्लियर करने के बाद टीम में अपनी जगह बनाई है।
इससे पहले गुरुवार की सुबह में बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें पोस्ट की थी जो इंग्लैंड जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने का इंतजार कर रहे थे। भारत और इंग्लैंड की टीम भारतीय सरजमीं पर एक दूसरे के खिलाफ जब खेली थी तो टीम इंडिया ने आसानी से अंग्रेजों को 3-1 से टेस्ट मैच में हरा दिया था। लेकिन इस बार बात अंग्रेजों की अपनी जमीन की है जहां पर वह बहुत मजबूत माने जाते हैं और उन्होंने लंबे समय से यहां पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है क्योंकि अंतिम बार जब विराट कोहली एंड कंपनी इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गई थी तो अंग्रेजों ने 4-1 से श्रृंखला जीतने में सफलता हासिल की थी।
दूसरी ओर भारत अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीत लेता है तो यह विराट कोहली की कप्तानी में उसका पहला आईसीसी खिताब होगा। हालांकि कोच रवि शास्त्री चैंपियनशिप के फॉर्मेट से संतुष्ट नहीं हैं और उनका कहना है कि 2 साल तक जिस खिताब के लिए टीमें इतनी मेहनत करती हैं और अगर आईसीसी आगे भी विश्व चैंपियनशिप कराने को लेकर गंभीर है तो उसको फाइनल मैच के फॉर्मेट को लेकर थोड़ा संजीदा होना चाहिए। यह 1 मैचों की सीरीज की जगह तीन मैचों की सीरीज होनी चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

