Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेक्सी 'स्कर्ट' से जुड़े रोचक तथ्य

यूं तो पूरी दुनिया में हमेशा ही स्कर्ट बेहद फैशनेबल मानी जाती रही है। ब्रिटेन के शाही घराने से लेकर, अमेरिकी राजनीतिज्ञों की पत्नियों तक हर महिला की पसंसदीदा कपड़ों में स्कर्ट हमेशा शुमार रही। लेकिन इन दिनों सेक्सी स्कर्ट ने भारत में तहलका मचाया हुआ है। चियर गर्ल्स की स्कर्ट से उठा विवाद अब फैशन बन कर और सच कहा जाए तो प्रेरणा बन कर महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों को जल्द ही अपनी चपेट में लेने वाला है। वैसे कहा ये जा रहा है कि महिला टेनिस के लोकप्रिय होने में स्कर्ट का सबसे बड़ा हाथ है।

बात भारत की हो और बॉलीवुड का नाम ना आए तो बात अधूरी ही रहेगी। स्कर्ट पहनना बॉलीवुड बालाओं के लिए कोई नई बात नहीं है, ये फैशन कब का हमारे यहां आ चुका है। इसके बावजूद 'दम मारो दम' में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की स्कर्ट ने जो धमाल मचाया हुआ है, उसकी दूसरी तुलना मिलना मुश्किल है। दीपिका की मिनी स्कर्ट का जलवा अभी बॉलीवुड में और भुनाया जाएगा और साथ ही ये भी तय है कि स्कर्ट आने वाले दिनों में भारत में खासी लोकप्रियता कमाने वाली है।

आइये जानते हैं सेक्सी स्कर्ट के बारे में कुछ रोचक तथ्य -

1. कातिलाना मिनी स्कर्ट दरअसल मध्य युग से भी पूर्व सिर्फ आदिवासी महिलाएं इस्तेमाल में लाती थीं।
2. यूरोपियन स्टाइल स्कर्ट का फैशन साल 1860 से अस्तित्व में आया।
3. स्कर्ट कई तरह की होती हैं, इनमें ज्यादा पॉपुलर हैं - स्ट्रेट स्कर्ट, शॉर्ट स्कर्ट, फुल स्कर्ट, प्लीटेड स्कर्ट, मिनी स्कर्ट
4. स्कर्ट सिर्फ महिलाओं का वस्त्र माना जाता है लेकिन पुरूष भी पुराने समय में इसका खूब इस्तेमाल करते थे।
5. पुरुषों की स्कर्ट के प्रकार आज भी लुंगी, अंगोछा और धोती के रूप में भारत में काफी लोकप्रिय हैं।
6. वैसे आज भी अल्ट्रा मॉडर्न यूरोपियन जगत में पुरुष स्कर्ट पहनते हैं खासकर जींस की स्कर्ट काफी लोकप्रिय है।
7. मिनीस्कर्ट का एक और छोटा वर्जन माइक्रोस्कर्ट भी खासा पॉपुलर हो चुका है।
8. जापान और चीन में पहनी जानी वाली स्कर्ट एक खास आकार की होती है, इसे टी-स्कर्ट कहते हैं।
9. जींस और लेदर की स्कर्ट बेहद स्टाइलिश होती हैं और किसी भी मौके पर ढा जाने का माद्दा रखती हैं।
10. फैशन की दुनिया में स्कर्ट वैसा ही रुतबा रखती है जैसे जींस पैंट्स, हर मौके पर खास है इसका एहसास।

Story first published: Wednesday, November 15, 2017, 11:40 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+