For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पाकिस्तान विश्व कप के सेमीफ़ाइनल में

By Staff

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित बीस ओवरों में पाँच विकेटों के नुकसान पर 159 रन बनाए.

इसका पीछा करते हुए आयरलैंड की पूरी टीम नौ विकेट पर 120 रन बना सकी.

आयरलैंड ने पहला विकेट 13 के योग पर ही खो दिया जब सलामी बल्लेबाज़ नेल ओ ब्रायन सात रन बनाकर मोहम्मद आमेर के शिकार हो गए.

पोर्टरफ़ील्ड ने सबसे अधिक 40 रन बनाए

कप्तान पोर्टरफ़ील्ड ने एक ओर से मोर्चा संभाला और धैर्य के साथ ख़राब गेंदों की धुनाई भी की. उन्होंने 36 गेंदों पर 40 रन बनाए.

स्टर्लिंग 16 गेंदों पर 17 रन बनाकर शाहिद अफ़रीदी के शिकार हुए.

पोर्टरफ़ील्ड को छोड़ कर आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज़ सहजता से पाकिस्तानी गेंदबाज़ों को नहीं खेल सका.

ट्रेंट जॉनसन को बिना खाता खोले उमर गुल ने पैवेलियन भेज दिया और उसी समय ये लगने लगा कि पाकिस्तान की जीत तय है.

नए स्पिन गेंदबाज़ सईद अजमल ने शानदार गेंदबाज़ी की और आयरिश बल्लेबाज़ों को बाँध कर रख दिया. उन्होंने चार ओवरों में 19 रन देकर चार विकेट झटके.

पाकिस्तान की पारी

इससे पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ कामरान अकमल के शानदार अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया.

अफ़रीदी ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया

अकमल ने 51 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था.

अकमल का साथ दिया उदीयमान खिलाड़ी शाहजेब हसन ने. हालाँकि हसन ज़्यादा देर नहीं टिक सके और एलेक्स कुसैक की गेंद पर मैक्कालन को कैच थमा बैठे. उन्होंने 23 रन की पारी खेली.

इसके बाद आक्रामक शैली के लिए चर्चित शाहिद अफ़रीदी का बल्ला बोला. उन्होंने 13 गेंदों में 24 रन बनाए लेकिन बड़ी पारी खेलने में फिर विफल रहे.

कप्तान यूनुस ख़ान सस्ते में आउट हो गए और महज दस के निजी स्कोर पर उन्हें वेस्ट ने क्लीन बोल्ड कर दिया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+