PBKS vs DC: आज के मैच में इन तीन खिलाड़ियों को रखिए ड्रीम लीग से दूर
नई दिल्ली। पंजाब किंग्स की टीम का आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला है। आईपीएल के इस सीजन में पंजाब की टीम 7 मैच में से 4 मैच हार चुकी है जबकि तीन मैच जीते हैं। वहीं दिल्ली की टीम 7 मैच में से पांच मैच में जीती है और दो मैच में दिल्ली की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। पंजाब और दिल्ली के बीच होने वाले मुकाबले पर हर किसी की नजर होगी। अहम बात यह है कि एक तरफ जहां दिल्ली की टीम अच्छे फॉर्म में है और इस मैच में जीत के साथ अंक तालिका में ऊपर जाने की कोशिश करेगी तो पंजाब की टीम के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना काफी जरूरी है, वरना उनके लिए प्लेऑफ का सफर काफी मुश्किल हो सकता है। पंजाब की टीम की बात करें तो कप्तान केएल राहुल लगातार जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम की शीर्ष क्रम को संभाल रखा है। लेकिन टीम में बाकी के बल्लेबाजों का उन्हें साथ नहीं मिल रहा है। टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल चोटिल होने की वजह से पिछला मैच नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह टीम में प्रभसिमरन को मौका मिला था, लेकिन वह सिर्फ 7 रन का स्कोर खड़ा कर सके। लिहाजा देखने वाली बात यह होगी आज के मैच में टीम किस मिश्रण के साथ उतरती है। ऐसे में अगर आप ड्रीम लीग में अपनी टीम बना रहे हैं तो इन तीन खिलाड़ियों को आज के मैच में अपनी टीम से दूर रखें।

मार्कस स्टॉयनिस
मार्कस स्टॉयनिस एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, लेकिन आईपीएल के इस सीजन में स्टॉयनिस अभी तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। उन्हें टीम में अलग-अलग नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिला है, साथ ही कई अहम मौकों पर ओवर कराने का मौका दिया गया। लेकिन अभी तक वह सिर्फ 2 विकेट ले सके हैं और तीन पारियों में उन्होंने सिर्फ 71 रन बनाए हैं। ऐसे में स्टॉयनिस की फॉर्म को देखते हुए उन्हें आप अपनी ड्रीम टीम से दूर ही रखे तो बेहतर होगा।

स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आईपीएल के इस सीजन में अभी तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। उन्होंने अभी तक इस सीजन में 9,33,34, 4 रन की पारी खेली है। शुरुआत में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी लेकिन टीम में शामिल होने के बाद भी वह कुछ खास नहीं कर सके हैं। किसी भी मैच में वह ऐसी पारी नहीं खेल सके हैं जिसकी वजह से मैच का रुख बदल गया हो। अहम बात यह है कि स्मिथ का स्ट्राइक रेट भी 112.67 का रहा है। लिहाजा हमारी यही सलाह होगी कि आप उन्हें अपनी ड्रीम लीग से दूर रखें।

दीपक हुड्डा
आईपीएल के इस सीजन में दीपक हुड्डा ने अच्छी शुरुआत की थी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 28 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 6 छक्के लगाए थे और 4 चौके लगाए थे, जिसकी बदौलत टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा था। लेकिन इसके बाद वह कुछ खास नहीं कर सके हैं। 7 मैच में उन्होंने सिर्फ 115 रन बनाए। वहीं गेंद से दीपक अभी तक कुछ खास नहीं कर सके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
