Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जैसे ही पिच टर्न लेती है, दुनिया में सब रोना शुरू कर देते हैं- नाथन लियोन

नई दिल्लीः भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में यह सवाल उठाया है कि यह कौन तय करेगा कि टेस्ट क्रिकेट में एक अच्छी पिच क्या होती है? रविचंद्रन अश्विन ने यह भी कहा है की पिच के बारे में जो इतनी सारी बातें हो रही हैं यह मामला हद से बाहर होता जा रहा है। भारत इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में पिछले दो टेस्ट मैच जीतने में सफल रहा लेकिन यह भारत की सफलता से ज्यादा पिच की करामात के तौर पर ज्यादा बताया गया।

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों ने भारत को काफी लताड़ लगाई है और बीसीसीआई के सामने 'घुटने टेकने' के लिए आईसीसी को भी जमकर कोसा है। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गजों के साथ समस्या यह नहीं है कि पिच केवल टर्निंग ट्रैक के तौर पर इस्तेमाल की गई है बल्कि उनका कहना यह भी है कि पिच की गुणवत्ता इतनी बुरी थी कि चेन्नई का दूसरा टेस्ट मैच केवल 3 दिनों में, और अहमदाबाद में हुआ पहला टेस्ट मात्र 2 दिनों में सिमट गया।

क्रिकेट में आपको दो कैटगरी के गेंदबाज देखने को मिलते हैं जिनको तेज गेंदबाज और स्पिनरों की श्रेणी में विभाजित कर सकते हैं। इन दोनों ही कैटेगरी का पिचों को देखने का नजरिया बिल्कुल अलग अलग होता है। सीमर जिन पिचों को अच्छा मानते हैं वे अक्सर तेज उछाल वाले विकट होते हैं, एक स्विंग गेंदबाज के लिए आसमानी परिस्थितियां, स्टेडियम में हवा का शानदार बहाव, पिच में नमी आदि हो, तो वह काफी अच्छा माना जाता है।

अब आस्ट्रेलिया के एक दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन ने पिच को लेकर भारतीय टीम का सपोर्ट किया है और कहा है कि जैसे ही गेंद घूमना शुरू कर देती है तो मानो पूरी दुनिया में रोना शुरू हो जाता है। नाथन लियोन ने AAP से बात करते हुए कहा- "हम दुनिया भर में सीम विकेटों पर खेलते हैं और 45 या 60 रन पर बोल्ड आउट भी होते हैं, तब कहीं किसी तरह की कोई बात नहीं होती। लेकिन जैसे ही पिच घूमना शुरू करती है तो मानो दुनिया में सभी को दिक्कत शुरू हो जाती हैं और लोग रोना शुरू कर देते हैं। मुझे यह समझ में नहीं आता, मैं तो बस इसको देखता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं पूरी रात इसे (अहमदाबाद टेस्ट) देख रहा था। यह बिल्कुल शानदार था। मैं उस क्यूरेटर को SCG में लाने के बारे में सोच रहा हूं।"

यहां आपको बताना चाहेंगे कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) की पिच ऑस्ट्रेलिया में आमतौर पर तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनरों को अधिक मदद देती है। हालांकि ये भारतीय पिचों की तरह बहुत ज्यादा नहीं घूमती है लेकिन जैसे जैसे दिन बढ़ते जाते हैं वैसे वैसे इस पिच पर आपको कुछ शानदार टर्न देखने को मिल सकते हैं।

Story first published: Sunday, February 28, 2021, 10:58 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+