Tokyo 2020: विनेश फोगाट को क्वार्टर फाइनल में मिली हार, रेसलिंग में बड़ा झटका
टोक्यो: हॉकी में शानदार जीत के बाद भारत को रेसलिंग में बड़ा झटका मिला है क्योंकि बड़े पदक की दावेदार मानी जा रहीं महिला रेसलर विनेश फोगाट गोल्ड और सिल्वर मेडल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। उनको क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।
क्वार्टरफाइनल में विनेश का मुकाबला बेलारूस की अनुभवी वेनेसा कलादज़िंस्काया से हुआ। विनेश पहले राउंड में पिछड़ती दिखीं जहां वे 2-5 से पीछे थीं।
दूसरे राउंड में विनेश ने शानदार शुरुआत की और डबल लेग होल्डर हासिल किया लेकिन वेनेसा ने बेहतरीन डिफेंस किया और फिर मामला विनेश पर ही उल्टा पड़ गया। वेनेसा ने अनुभव दिखाते हुए 2 और अंक जुटा लिए। विनेश यहां पर रवि कुमार जैसा चमत्कार नहीं दिखा पाईं और उनके पास अपनी विरोधी को पिन करके चित्त करने का मौका नहीं था।
इस मैच में एक टर्निंग प्वाइंट तब आया जब चैलेंज में व विनेश के खाते में एक अंक आया और वेनेसा के खाते से 2 अंक कम हो गए। लेकिन यहां से विनेश फायदा नहीं उठा सकीं और लगातार अंक गंवाती रही, आखिरकार वेनेसा ने 9-3 की लीड पर विनेश को चित्त करके मुकाबला जीत लिया। अब विनेश फोगाट को केवल किस्मत पर यकीन करना होगा क्योंकि उनके लिए रेपचेज में कांस्य पदक जीतने का मौका अभी भी बचा है।
5 अगस्त की सुबह भारत के लिए फिर से बहुत शानदार रही। यहां हॉकी में टीम इंडिया ने 41 साल बाद ओलंपिक मेडल जीत चुका है तो वहीं विनेश फोगाट ने भी जीत के साथ शुरुआत करते हुए महिला फ्री स्टाइल 53 किग्रा मुकाबले में भारत के अभियान की शुरुआत की।
इससे पहले विनेश ने प्री-क्वार्टरफाइनल में भारत की नंबर एक उम्मीद बनकर शानदार शुरुआत करते हुए 53 किग्रा वर्ग में रूसी सोफिया मैटसन को 7-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। उनसे पहले अंशु मलिक रेपेचेज मुकाबले में रूस से 1-5 से हारकर महिलाओं की 57 किग्रा स्पर्धा से बाहर हो गई हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
