IPL 2020 : ये हैं सबसे तेज शतक लगाने वाले 3 भारतीय, अग्रवाल ने कोहली को पछाड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) : चाैकों-छक्कों की बरसात ना हो तो मैच देख रहे क्रिकेट प्रेमियों का समय बर्बाद सा हो जाता है। खासकर टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों से तेज-तर्रार पारी की उम्मीद ज्यादा रहती है। आईपीएल सीजन-13 में हुए अभी तक 9 मैचों में 2 शतक देखने को मिल गए। खास बात कि दोनों शतक भारतीय बल्लेबाजों की ओर से आए जोकि एक ही टीम से खेल रहे हैं। किग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल के बाद मयंक अग्रवाल ने रविवार यानी कि 27 सितंबर को 45 गेंदों में शतक जड़ा।
इसी के साथ मयंक ने किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को पछाड़ दिया। कोहली ने 2016 आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलते हुए 47 गेंदों पर शतक बनाया था। इस मैच में कोहली की 50 गेंदों में 113 रन की मदद से बैंगलोर ने 15 ओवर में 211 रन बनाए। 2016 के सीजन में, कोहली ने चार शतक बनाए थे। आइए जानें अब उन 3 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ा है-

1. यूसुफ पठान
इस बार के आईपीएल सीजन में नहीं खेल रहे यूसुफ पठान आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। यूसुफ ने अपनी पहचान एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में बनाई थी। अगर उनका बल्ला चल पड़ता था तो फिर गेंदबाज सामने कोई भी हो, धुनाई होना तय रहता था। यूसुफ ने अपने आक्रामक खेल के साथ आईपीएल में खुद का नाम बनाया था। 2010 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए, यूसुफ पठान ने सिर्फ 37 गेंदों पर विस्फोटक शतक बनाया था। यूसुफ के शतक के बावजूद भी राजस्थान को एक रन से हार का सामना करना पड़ा था।

2. मयंक अग्रवाल
अब मयंक अग्रवाल इस मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। मयंक ने सीजन-13 के 9वें मैच में राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ 50 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चाैके तो 7 दनदनाते छक्के शामिल रहे। इस दाैरान मयंक ने 100 रन महज 45 गेंदों में ही जोड़ लिए। इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। यह मयंक के आईपीएल करियर का पहला शतक भी रहा। हालांकि मयंक का यह शतक बेकार गया क्योंकि राजस्थान ने 4 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया।

3. मुरली विजय
इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) के लिए ओपनिंग करने वाले मुरली विजय आईपीएल में शतक बनाने वाले तीसर सबसे तेज भारतीय हैं। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर रहे विजय ने अब तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स (जिसका नाम अब दिल्ली कैपिटल्स है) और किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल चुके है। विजय ने 2010 के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 46 गेंदों में शतक बनाया था। विजय ने उस मैच में 57 गेंदों में 127 रनों की तूफानी पारी खेली थी। चेन्नई ने अपने प्रदर्शन के बल पर 246 रन बनाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
