Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हम टाॅस हार गए और मैच जीत गए, अच्छा लग रहा है : डेविड वार्नर

नई दिल्ली। आखिरकार सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। वो भी लगातार 2 मैच हारने के बाद। हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराया। यह दिल्ली कैपिटल्स की तीन मैचों में पहली हार रही है। पहली जीत दर्ज करने के बाद कप्तान डेविड वार्नर ने युवा क्रिकेट अभिषेक शर्मा की जमकर प्रशंसा की। हालांकि उन्होंने 4 ओवर में 34 रन दिए। वार्नर ने बताया कि टीम डेथ ओवर में गेंदबाजी को लेकर कड़ी ट्रेनिंग कर रही है।

वार्नर ने कहा, 'हम टॉस हार गए और मैच जीत गए, इसलिए अच्छा लग रहा है। दुर्भाग्य से मिशेल मार्श घायल हो गए थे। हम सोच रहे थे कि आखिर काैन मार्श की जगह 4 ओवर फेंकेगा तो ऐसे में हम युवा अभिषेक शर्मा को टीम में ले आए। हम अपनी गेंदबाजी में वास्तव में कड़ी मेहनत के साथ काम कर रहे हैं, और आज वे शानदार थे, क्योंकि आप कभी भी अपने गेंदबाजों पर भरोसा कर सकते हैं। हमें बल्लेबाजी में थोड़ी किस्मत की जरूरत है, करीब 10 शॉट्स फील्डर्स के पास गए। हमें अपनी रनिंग बिटवीन द विकेट पर गर्व है, लेकिन इतनी गर्मी में इससे दिक्कत हो सकती है।'

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्याैता दिया था। अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाए। फिर जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 120 रन ही बना सकी। हैदराबाद का अब 2 अक्तूबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच होगा, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 3 अक्तूबर को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ भिड़ेगी।

Story first published: Wednesday, September 30, 2020, 12:56 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+