Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अथिया शेट्टी की स्विमसूट में फोटो वायरल, केएल राहुल ने किया ऐसा कमेंट, सोच में पड़े फैंस

नई दिल्ली: केएल राहुल और आथिया शेट्टी का कथित लव-अफेयर पिछले कुछ समय से आंख-मिचौली खेल रहा है। यह जोड़ी सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को लेकर ऐसे कमेंट करती रहती है जिससे फैंस के बीच उनका रिश्ता जानने की दिलचस्पी और बढ़ती जाती है। लॉकडाउन के दौरान दोनों पक्षों की ओर से ऐसे कमेंट और फोटो शेयर किए गए जिससे कई बार लगा कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीबी हैं और कभी लगा कि यह रिश्ता ब्रेकअप के कगार पर है।

अथिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड फोटो शेयर की-

अथिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड फोटो शेयर की-

इन्हीं सब कयासों के बीच अथिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड फोटो शेयर की है जिस पर केएल राहुल ने कमेंट किया है।

एक्टर अथिया शेट्टी ने अपनी यह खूबसूरत तस्वीर स्विमसूट में शेयर की है। उनकी फोटो पर उनके कई सहकर्मियों ने कमेंट किए हैं और तारीफ की है, लेकिन यह उनके कथित बॉयफ्रेंड केएल राहुल का कमेंट था जो सुर्खियां बटोर कर ले गया।

KKR के कोच मैकुलम ने कहा इस युवा भारतीय क्रिकेटर में है लीडरशिप का दम, बोले- 'क्या टैलेंट है'

केएल राहुल ने किया 'वन वर्ड' कमेंट

केएल राहुल ने किया 'वन वर्ड' कमेंट

तस्वीर शेयर करते हुए अथिया शेट्टी ने दिल की पर्पल इमोजी भी लगाई। उनके फिल्म इंडस्ट्री के यार-दोस्त फोटो पर कमेंट के लिए एकदम आ गए जिसमें एक्टर आदित्य सील ने लिखा जबरदस्त, जबकि सियामी खेल और प्रनूतन बहन ने ब्लैक हार्ट और फायर इमोजी शेयर की। लेकिन केएल राहुल ने फोटो पर अलग ही शब्द लिखा- जेफा।

इस शब्द का मतलब शुरू में तो किसी को समझ नहीं आया लेकिन छानबीन करके पता लगा कि यह स्पेनिश भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है- बॉस

स्पेनिश शब्द का इस्तेमाल किया राहुल ने-

स्पेनिश शब्द का इस्तेमाल किया राहुल ने-

इसके साथ ही यह भी पता लग गया कि राहुल क्या लिखना चाहते थे और फैंस ने उनके कमेंट पर ऐसे रिप्लाई भी किए हैं। आथिया शेट्टी और केएल राहुल के बीच अफेयर की चर्चा काफी लंबे समय से रही है। उन्होंने एक दूसरे के साफ फोटो शेयर करने से लेकर कमेंट तक में वो अंदाज दिखाया है कि पता लगता है दोनों में कुछ तो पक रहा है।

दोनों के बीच लॉकडाउन कमेस्ट्री चर्चित रही-

दोनों के बीच लॉकडाउन कमेस्ट्री चर्चित रही-

ऐसे ही अप्रैल में अथिया ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। इन तीनों में, सुनील शेट्टी की बेटी को ठाठ फैशन में एक क्लासिक सफेद शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है। अथिया के पोस्ट का कैप्शन पढ़ा, "पार्टी ऑफ टू!" यानी दो लोगों की पार्टी, और तस्वीरें साशा जयराम द्वारा डिजिटल मीडिया के माध्यम से ली गई थीं। लेकिन, जिस बात ने सभी का ध्यान खींचा, वह थी उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल का कमेंट। जिसमें उन्होंने लिखा है- "अच्छी शर्ट।"

'तब मैं मुस्कराकर दुनिया से जाऊंगा': गावस्कर ने जताई अंतिम समय में धोनी का ये शॉट देखने की इच्छा

राहुल के इस कमेंट के बाद लोगों को संदेह होने लगा कि यह क्रिकेटर की शर्ट है।

रिश्ता टूटने के भी कयास लगे

रिश्ता टूटने के भी कयास लगे

इससे पहले अथिया ने केएल राहुल के बर्थडे पर तस्वीर शेयर की थी, जिसने उनदोनों के अफेयर की पुष्टि की थी। लेकिन बाद में इंस्टाग्राम पर अथिया शेट्टी ने एक ऐसी पोस्ट डाली जिसके बाद कयास लगने शुरू हो चुके हैं कि कहीं ये परवान चढ़ने से पहले ही तो ये रिश्ता खत्म नहीं हो गया। दरअसल अथिया ने एक थ्रो बैक फोटो डाली है जिसमें उन्होंने केएल राहुल को क्रॉप कर दिया है। यह वही फोटो है जिसमें वह केएल राहुल के साथ एक टेलीफोन बूथ में खड़ी थीं।

खैर ये रिश्ता कयासों के दौर से गुजरता रहेगा, केएल राहुल के ताजा कमेंट से ये तो जाहिर हो गया है। ऐसा भी हो सकता है कि दोनों एक दूसरे साथ अच्छा दोस्त बने रहना चाहते हों। फिलहाल राहुल किंग्स इलेवन पंजाब की बागडौर संभालने के लिए आईपीएल 2020 की तैयारियों में बिजी हैं।

Story first published: Thursday, August 20, 2020, 11:31 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+