Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL के पहले मुकाबले में MI की RCB से भिड़ंत, जानिए पिछले 27 मुकाबलों में किसका पलड़ा रहा भारी

नई दिल्ली। आईपीएल के 14वे सीजन की आज से शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें आईपीएल में अभियान की शुरुआत जीत के साथ करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। एक तरफ जहां मुंबई इंडियंस लगातार तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीतकर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से अपने अभियान की शुरुआत करेगी तो दूसरी तरफ पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने की तमन्ना लिए आरसीबी की टीम कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

27 मैच में हुआ आमना-सामना

27 मैच में हुआ आमना-सामना

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच आईपीएल में अभी तक खेले गए कुल मुकाबलों की बात करे तो दोनों ही टीमें अभी तक एक दूसरे के खिलाफ कुल 27 मैच खेल चुकी हैं, जिसमे मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। कुल 27 मैचों में से आरसीबी की टीम ने सिर्फ 10 मैचों में जीत हासिल की है जबकि 17 मैच में उसे हार का सामना किया है। वहीं मुंबई इंडियंस ने 17 मैचों में जीत हासिल की है और 10 में हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई VS बेंगलुरू हेड टू हेड रिकॉर्डस और आंकड़े यहा देखे

सर्वोच्च और न्यूनतम स्कोर

सर्वोच्च और न्यूनतम स्कोर

दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक स्कोर की बात करें तो आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सर्वाधिक 235 रन का स्कोर खड़ा किया है जबकि मुंबई इंडियंस की टीम ने आरसीबी के खिलाफ सर्वाधिक 213 रन का स्कोर खड़ा किया है। न्यूनतम स्कोर की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम का न्यूनतम स्कोर 115 रन रहा है जबकि आरसीबी की टीम का न्यूनतम स्कोर 122 रन रहा है।

आखिरी मुकाबला का रिजल्ट

आखिरी मुकाबला का रिजल्ट

दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला 29 अक्टूबर 2020 को शेख जायदा स्टेडियम, अबू धाबी में हुआ था। आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे, जिसे मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.1 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि नए कलेवर में आरसीबी की टीम किस तरह का प्रदर्शन करती है। आज होने वाला मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है क्योंकि दोनों ही टीमें आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी।

Story first published: Friday, April 9, 2021, 12:36 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+