Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत को देखों, वे दुनिया की टॉप क्रिकेट टीम बन गए हैं: इमरान खान

नई दिल्लीः एक समय था जब 90 के दशक की पाकिस्तानी टीम की तूती दुनिया में बोलती थी। लेकिन पिछले एक दशक से पाक क्रिकेट में गिरावट आई है और भारतीय क्रिकेट में जबरदस्त सुधार हुआ है। इस समय भारत दुनिया की टॉप क्रिकेट टीम है और उसका पाकिस्तान से कोई मुकाबला नहीं है। भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ दुनिया की तीन क्रिकेट महाशक्तियों को बनाते हैं।

पाकिस्तान के पूर्व महान कप्तान इमरान खान, जो इस समय देश के प्रधानमंत्री भी हैं, ने एक बातचीत के दौरान कहा कि भारत में क्रिकेट इसलिए इतना सुधरा है क्योंकि उनकी बेसिक स्ट्रक्चर काफी अच्छी है।

इमरान ने भले ही भारत को दुनिया की मौजूदा टीमों में टॉप पर बताया हो लेकिन यह कहना नहीं चूके कि पाकिस्तान में भारत की तुलना में कहीं अधिक टैलेंट हैं।

उन्होंने WION से बातचीत में कहा, "आज भारत को देखो, वे दुनिया में एक शीर्ष टीम बन रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपनी संरचना में सुधार किया है, हालांकि हमारे पास अधिक प्रतिभा है। प्रतिभा को काम करने और चमकाने में एक समय लगता है, लेकिन मुझे विश्वास है कि हमारी टीम विश्व-विजेता बनेगी।"

पाकिस्तान में क्रिकेट और राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन के बारे में बोलते हुए, खान ने यह भी कहा कि वह मैच देखने का समय नहीं निकाल पाते। हालांकि, उन्होंने मौजूदा ढांचे में विश्वास दिखाया जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रखा है और कहा है कि धीरे-धीरे चीजें बदल जाएंगी।

इमरान खान ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं क्रिकेट के लिए समय नहीं निकाल पा रहा हूं और मैच भी नहीं देख पाया हूं, लेकिन अब हमारी बुनियादी क्रिकेट संरचना को बदल दिया गया है।"

2018 में, पीसीबी ने अपने समग्र घरेलू ढांचे को बदलने का फैसला किया। पीसीबी के पास 16 क्षेत्रीय टीमें थीं, जिन्होंने क्रिकेट के घरेलू ढांचे को केवल छह प्रांतीय टीमों तक कर दिया है। यह घरेलू संरचना के आसपास अधिक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट होने के लिए किया गया था।

Story first published: Monday, February 15, 2021, 13:40 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+