IPL 2020: 5वीं बार चैम्पियन बनने के बावजूद निराश हैं कप्तान रोहित शर्मा, जानें क्यों
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का फाइनल मैच मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला गया जहां पर रोहित शर्मा की कप्तानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम 5वीं बार चैम्पियन बनी और खिताब जीतने में कामयाब रही। मैच जीतने के बाद जहां पूरी टीम ने जश्न मनाया तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा थोड़े से निराश दिखे। प्रेजेंटेशन के दौरान कप्तान रोहित शर्मा के चेहरे पर चैम्पियन बनने के बावजूद भी खुशी नजर नहीं आ रही थी।
रोहित शर्मा ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि सूर्यकुमार यादव ने उनके चक्कर में अपना विकेट रन आउट के लिये कुर्बान कर दिया।
और पढ़ें: IPL 2020: फाइनल में हार के बावजूद खुश हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें क्या बोले
उन्होंने कहा,' वह जिस फॉर्म में था, उसके बजाय मुझे अपना विकेट कुर्बान कर देना चाहिये थे। सूर्यकुमार यादव जिस तरह की फॉर्म में रहा है और पूरे टूर्नामेंट में उसने जैसा प्रदर्शन किया है वह शानदार रहा है। उसने बेहतरीन शॉट लगाये हैं।'
गौरतलब है कि दिल्ली के खिलाफ फाइनल मैच में रोहित शर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और पारी के बीच में अचानक ही उन्होंने एक असंभव सा रन लेने का फैसला किया। हालांकि दूसरे छोर पर खड़े सूर्यकुमार यादव लगातार रन लेने से मना करते रहे हालांकि जब रोहित दौड़ गये तो सूर्यकुमार ने उनका विकेट बचाने के लिये दौड़ गये और अपना विकेट गंवा दिया।
और पढ़ें: IPL 2020: बोल्ट को ट्रेड करने को लेकर दिल्ली पर बरसे सहवाग, कहा- आदत से है मजबूर
वहीं मैच के बाद जब सूर्यकुमार से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा,'मुझे यकीन था कि रोहित टीम को जीत तक ले जाएंगे और उन्हें अपना विकेट गंवाने का कोई दुख नहीं है। वह अच्छे फॉर्म में थे और ऐसे खेल रहे थे जिससे पूरी पारी उनके आस पास घूम रही थी इस वजह से उनके लिये मुझे अपना विकेट गंवाने का दुख नहीं है।'
आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 51 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 5 विकेट से हराकर खिताब जीतने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications