भारतीय गेंदबाजों की जैक लीच ने की तारीफ, बोले- इससे हमें सीखने की जरूरत
अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा चार टेस्ट मैचों की सीरीज में रविचंद्रन अश्विन स्टार खिलाड़ी के तौर पर उभरे हैं। पिछले तीन टेस्ट मैच में अश्विन 24 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और दो बार पांच या उससे अधिक विकेट अपने नाम कर चुके हैं। अश्विन ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में ना सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। चेन्नई में अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का पांचवा शतक जड़कर बताया कि वो क्यों टेस्ट क्रिकेट के एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। अश्विन के शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज जैक लीच ने उनकी जमकर तारीफ की है। लीच ने अश्विन और अक्षर पटेल की तारीफ करते हुए कहा कि वो दोनों बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

दो दिन में टेस्ट मैच खत्म नहीं होना चाहिए
जैक लीच ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इन विकेट पर अश्विन और अक्षर ने हमे काफी मुश्किल में डाला और दोनों विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। चेन्नई और अहमदाबाद की विकेट पर अक्षर काफी अच्छे थे। मीडिया और ड्रेसिंग रूम में इसको लेकर बात हो रही है, लेकिन हम खुद को बेहतर करने की बात कर रहे हैं। लीच ने कहा कि बतौर क्रिकेट फैन मैं कहना चाहूंगा कि मैं यह बिल्कुल चाहूंगा कि टेस्ट क्रिकेट दो दिन से ज्यादा चले, टेस्ट क्रिकेट को दो दिन से अधिक चलना चाहिए, फिर चाहे वो पिच हो या खिलाड़ी की स्किल, मेरे लिए मैं इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं कि कैसे हर तरह की पिच पर मैं अपने बेस्ट दे सकूं।

पिच पर कही ये बात
जैक लीच ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि मुझे पिच के बारे में बहुत कुछ नहीं कहना है, हम उन परिस्थितियों में अच्छा नहीं खेले, मैं हमेशा सीखने की कोशिश करता हूं। हमारी टीम की सबसे अच्छी बात यह है कि हम सभी ये सोचते हैं कि हम सीखना चाहते हैं। पिछले दो मैच हमारे लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। यहां तक कि बतौर स्पिन गेंदबाज भी आपके सामने मुश्किल समय इस मैच में आए हैं जब परिस्थितियां काफी कठिन थी।

भारतीय गेंदबाजों बेहतर, हमे सीखने की जरूरत
भारत के स्पिन गेंदबाजों की तारीफ करते हुए जैक लीच ने कहा कि भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। मुझे नहीं लगता है कि खराब पिच कहकर हमे इस बात का श्रेय उनसे छीनना चाहिए। भारत ने अच्छा खेला और हमे इससे सीखने की जरूरत है। बता दें कि चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। ऐसे में चौथा टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
