Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाक को 374 रन का मुश्किल लक्ष्य

crickert2007बेंगलूर, 12 दिसंबरः भारत-पाक केबीच चल रहे तीसरे टेस्ट के अंतिम दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी 284 रन (छह विकेट) पर पर घोषित कर दी. अबपाकिस्तान के सामनेजीत के लिए 374 रन का मुश्किल लक्ष्यहै.


दिनेश कार्तिक के अर्धशतक पूरा हौने के तुरंत बाद वहयासिर अराफ़ात की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए और इसके साथ ही भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने दूसरी पारी समाप्त घोषित कर दी. कार्तिक ने 67 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रनोंबनाई. पहली पारी में शतक जमाने वाले इरफ़ान पठान 21 रन बनाकर नाबाद रहे. मेजबान टीम को पहली पारी में 89 रन की बढ़त मिली थी. इस तरह उसने पाकिस्तान को जीतने के लिए कम से कम 48 ओवरों में 374 रन का लक्ष्य दिया है.

गौरतलब है किमिस्बा उल हक के बेहतरीन नाबाद शतक की मदद से पाकिस्तान टेस्ट के चौथे दिनफॉलोआन टालने में कामयाब हो गया था. अपनी पहली पारी में पाक ने 537 रन बनाए थे. 33 साल के मिस्बा ने अपना दूसरा टेस्ट शतक जमाते हुए 322 गेंदों का सामना कर 17 चौकों के साथ नाबाद 133 रन बनाए थे. उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक कोलकाता में ड्रॉ रहे इस शृंखला के दूसरे मैच में बनाया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+