'विराट कोहली के घर में नहीं है एक भी नौकर, अनुष्का संग खुद सर्व करते हैं खाना'
नई दिल्ली। Virat Kohli has no servant at his home: क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली काफी आक्रामक नजर आते हैं लेकिन मैदान के बाहर वह अच्छे श्रोता है। टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर सरनदीप सिंह ने कोहली के बारे में कहना है कि विराट कोहली मैदान के बाहर काफी अच्छे श्रोता हैं और लोगों की राय को सुनते हैं। स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत के दौरान सरनदीप सिंह ने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा भी किया है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली के घर पर कोई भी नौकर नहीं रहता है।

घर में नहीं है कोई भी नौकर
सरनदीप सिंह ने बताया कि विराट कोहली के घर पर कोई भी नौकर नहीं रहता है। विराट और उनकी पत्नी अनुष्का खुद ही अपना खाना तैयार करते हैं, विराट हमेशा आपके साथ बैठते हैं, बात करते हैं और आपके साथ खाना खाने भी जाते हैं,आखिर और क्या ही आप उनसे चाहते हैं। बाकी के अन्य खिलाड़ी उनका काफी सम्मान करते हैं। वह जमीनी व्यक्ति हैं और उनकी इच्छा शक्ति काफी दृढ़ है।

मैदान के बाहर विराट अलग व्यक्ति
सरनदीप सिंह ने बताया कि मैदान के भीतर विराट कोहली बिल्कुल ही अलग व्यक्ति हैं। मैदान के भीतर विराट इतने आक्रामक क्यों हैं इस बारे में भी सरनदीप सिंह ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मैदान पर उन्हें आक्रामक होने की इसलिए जरूरत है क्योंकि वो कप्तान हैं। मैदान पर वही हैं जिन्हें मैदान के भीतर का दबाव झेलना होता है और मुश्किल समय में फैसले लेने होते हैं। बता दें कि हाल ही में विराट कोहली एक बेटी के पिता बने हैं और पिता बनने से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टेस्ट मैच नहीं खेले थे।

टेस्ट सीरीज में जीत पर नजर
विराट कोहली जिस तरह से टीम का नेतृत्व करते हैं उससे निसंदेह टीम में एक नई ऊर्चा का संचार होता है। बल्ले से विराट के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल इस समय विराट इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की अगूवाई कर रहे हैं। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में पहले दो मैचों में भारत और इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर हैं। अगले दो टेस्ट मैच जोकि अहमदाबाद के मोटेरा के मैदान में खेले जाने हैं वो भारत के लिए काफी अहम है। इन दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करके भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेगा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
