अगर चौथे मैच में भी पिच टर्न करे तो ICC को भारत के WTC के अंक काटने चाहिए: मॉन्टी पनेसर
अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में अहमदाबाद की पिच जिस तरह से पहले ही दिन से टर्न ले रही थी और महज दो दिन के भीतर तीसरा टेस्ट मैच खत्म हो गया उसके बाद पिच को लेकर लगातार विवाद खड़ा हो रहा है। तमाम पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेटर पिच को लेकर दो खेमे में बंट गए हैं। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज मॉन्टी पनेसर ने कहा कि अगर चौथे टेस्ट मैच के लिए भी अहमदाबाद की पिच को इसी तरह का बनाया जाता है तो आईसीसी को भारत के अंक को काट लेना चाहिए।
कई लोगों ने पिच पर खड़ा किया सवाल
बता दें कि अहमदाबाद डे-नाइट टेस्ट महज दो दिन के भीतर खत्म हो गया था, मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से मात देर सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। मैच के दूसरे दिन 17 विकेट गिरे और सभी 17 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने झटके। इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर एलिस्टर कुक, एंड्र्यू स्ट्रॉस और डेविड लॉयड ने भी पिच पर सवाल खड़े किए और आईसीसी को भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक काटने के लिए कहा।
आईसीसी को अंक काटने चाहिए
मॉन्टी पनेसर ने कहा कि तीसरे टेस्ट मैच में जिस तरह से पिच घूम रही थी संभव है कि आईसीसी इसपर कोई निर्णय नहीं ले लेकिन अगर अगले मैच में भी इसी तरह की पिच तैयार की जाती है और एक बार फिर से पिच पहले ही दिन से टर्न करती है तो आईसीसी को भारत के अंक जरूर काटने चाहिए। मुझे लगता है कि अगला मैच भी इसी तरह का होगा, अगर ऐसा होता है कि आईसीसी को भारत के अंक काटने चाहिए। हर कोई खुश है कि क्रिकेट को दुनिया का सबसे बड़ा मैदान मिला, ऐसे में क्यूरेटर को कम से कम अच्छी पिच तैयार करनी चाहिए थी। हर कोई चेन्नई की पिच पर सवाल कढ़ा कर रहा था, लेकिन यहां तो पिच उससे भी खराब निकली।
पनेसर बल्लेबाजों का किया बचाव
पनेसर ने कहा कि अगर आप इस तरह की टर्निंग पिच तैयार करने जा रहे हैं तो मैच कम से कम तीन या साढ़े तीन दिन तो चलना ही चाहिए। भारत संभवत: टर्निंग पिच तैयार करेगा, लेकिन कम से कम मैच तीन दिन तो चलना ही चाहिए। भारतीय लोग कह रहे हैं कि इंग्लिश बल्लेबाज स्पिन नहीं खेल सकते हैं, अगर इसको मान भी लें तो भी एलिस्टर कुक और केविन पीटरसन ने यहां रन बनाए हैं, कुक का रिकॉर्ड भारत में मैथ्यू हेडन की ही तरह है। पीटरसन ने तेजी से रन बनाए हैं। हालांकि पनेसर ने यह भी कहा है कि भारत कहता है कि हम स्पिन ट्रैक तैयार करते हैं ऐसे में हमे यह भी देखना होगा कि क्या इंग्लैंड के बैट्समैन का स्पिन के खिलाफ वह स्तर है या नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
