श्रीलंका की कमज़ोर शुरुआत, तीन झटके
तिलकरत्ने दिलशान और जेहान मुबारक पहले और दूसरे ओवर में बिना खाता खोले ही पवैलियन गए, जबकि चौथे ओवर में सनत जयसूर्या 17 रन बनाकर आउट हुए.
पाकिस्तान की ओर गेंदबाज़ी की शुरूआत करते हुए मोहम्म्द अमीर ने पहले ही ओवर में तिलकरत्ने दिलशान आउट किया जबकि दूसरे ओवर में अब्दुल रज़्ज़ाक ने जेहान मुबारक का विकेट लिया. जयसूर्या को भई रज़ज्को को आउट किया.
फ़िलहाल कप्तान कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने मैदान पर हैं.
श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.
पाकिस्तान की टीम पिछले विश्व कप के फ़ाइनल में भारत से हार गई थी.
दूसरी ओर श्रीलंका की टीम अभी तक इस विश्व कप में हारी नहीं है. उसके गेंदबाज़ों और बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया है.
श्रीलंका की टीम
कुमार संगकारा (कप्तान), सनत जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान, चमरा सिल्वा, महेला जयवर्धने, जेहान मुबारक, एंजेलो मैथ्यूज़, इसुरु उडाना, लसिथ मलिंगा, मुथैया मुरलीधरन और अजंता मेंडिस.
पाकिस्तान की टीम
यूनिस ख़ान (कप्तान), कामरान अकमल, शाहज़ेब हसन, अब्दुल रज़्ज़ाक़, शोएब मलिक, मिसबाहुल हक़, शाहिद अफ़रीदी, फ़वाद आलम, उमर ग़ुल, सईद अजमल और मोहम्मद आमिर.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
