For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पाकिस्तान के सामने 151 रनों का लक्ष्य

By Staff

लॉर्ड्स में चल रहे इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 150 रन बनाए.

श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की और एक समय ऐसा लग रहा था कि वे 200 के आसपास का स्कोर खड़ा कर पाएँगे.

लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज़ नाकाम रहे और श्रीलंका की टीम 150 रन तक ही पहुँच पाई.

श्रीलंका की ओर से पारी की शुरुआत की सनथ जयसूर्या और तिलकरत्ने दिलशान ने. दोनों ने अच्छी बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और स्कोर को 86 रन तक ले गए.

इसी स्कोर पर जयसूर्या 26 रन बनाकर आउट हो गए. इसके तुरंत बाद दिलशान भी 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

फिर तो विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया. कप्तान संगकारा ने 15 और महेला जयवर्धने ने 19 रन बनाए.

पाकिस्तान की ओर से शाहिद अफ़रीदी, उमर ग़ुल और सईद अजमल ने दो-दो विकेट लिए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+