For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पंद्रह साल बाद ऑस्ट्रेलिया पर टेस्ट जीत

By Super

हेडिंग्ले में हुए मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा पिछले 15 वर्षों में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टैस्ट क्रिकेट में जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला 1-1 से बराबर पर छूटी है.

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 1995 के बाद पहली बार टेस्ट मैच में शिकस्त दी है. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया से पाकिस्तान की 13 मैचों में लगातार हार का सिलसिला भी टूट गया.

चौथे दिन खेल शुरू होने के पहले पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 40 रन बनाने थे जबकि उसके पास सात विकेट शेष थे. लेकिन खेल शुरु होने के बाद उसने जल्दी ही अज़हर अली का विकेट खो दिया.

इसके बाद अकमल, शोएब मलिक और कामरान अकमल भी सस्ते में आउट हो गए. आख़िर में उमर गुल ने जीत के ज़रूरी एक रन बटोर लिया.

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम महज़ 88 रन का मामूली स्कोर ही खड़ा कर पाई थी. जबकि पाकिस्तान ने 258 रन बनाकर 170 रन की बढ़त ले ली थी.

इस पारी में पाकिस्तान की ओर से कप्तान सलमान बट ने 45 और इमरान फ़रहत ने 43 रन बनाए.

पाकिस्तान की ओर से सबसे ज़्यादा विकेट मोहम्मद आमेर ने लिया. उन्होंने पहली पारी में तीन विकेट और दूसरी पारी में चार विकेट झटके. जबकि मोहम्मद आसिफ़ ने पहली पारी में तीन विकेट और दूसरी पारी में दो विकेट लिए.

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 349 रन बनाए. पाकिस्तान के सामने दूसरी पारी में मैच जीतने के लिए 180 रन बनाने का लक्ष्य था जो उसने सात विकेट खोकर हासिल कर लिया. दूसरी पारी में इमरान फ़रहत ने नौ चौकों की मदद से 67 रन बनाए और अज़हर अली ने 51 रनों का योगदान दिया.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से बॉलिंगर ने दूसरी पारी में तीन विकेट झटके.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+