नासिर हुसैन ने बताया कोहली और गांगुली की कप्तानी में फर्क, जानें कौन ज्यादा बेहतर
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है, जिसके चलते खिलाड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। इस बीच स्पोर्ट्स चैनल भी मौजूदा एवं पूर्व खिलाड़ियों से लाइव चैट के जरिये इंटरव्यू करते नजर आ रहे हैं साथ ही अपने जमाने के खिलाड़ियों पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इसी फेहरिस्त में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और मौजूदा कप्तान विराट कोहली के कप्तानी करने के अंदाज में फर्क बताया है।
और पढ़ें: श्रीलंका सरकार ने शुरु की 2011 विश्व कप फाइनल की जांच, फिक्सिंग का है आरोप
नासिर हुसैन ने दोनों खिलाड़ियों की कप्तानी की तारीफ करते हुए यह भी बताया कि अगर दोनों खिलाड़ियों के कैप्टेंसी अंदाज पर नजर डाली जाये तो कौन सा खिलाड़ी ज्यादा बेहतर साबित होगा।
और पढ़ें: अगर चीन से टूटा नाता तो BCCI समेत धोनी को भी होगा करोड़ों का नुकसान

सौरव गांगुली ने टीम को जीतना सिखाया
सोनी टेन के स्पोर्टस शो 'पिट स्टॉप' में बात करते हुए इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान नासिर हुसैन ने सौरव गांगुली की तारीफ की और कहा कि उन्होंने अपने जमाने में भारतीय टीम को मजबूत बनाने का काम किया था। वह अपने साथ भारतीय क्रिकेट में एक क्रांति लेकर आये थे जिसने टीम को लड़ना सिखाया।
उन्होंने कहा,' सौरव ने भारतीय टीम को मजबूत बनाया। जब आप उनकी कप्तानी वाली टीम के खिलाफ खेलते थे तो पता चलता था कि एक मजबूत टीम से कड़ा मुकाबला है। एक कप्तान के तौर पर मैं उनका काफी सम्मान करता हूं क्योंकि वह भारतीय क्रिकेट में क्रांति लेकर आए।'

जीत को लेकर जिद्दी हैं विराट कोहली
वहीं विराट कोहली के बारे में बात करते हुए हुसैन ने कहा कि जहां सौरव ने टीम को मजबूत बनाने के लिये काम किया वहीं मौजूदा कप्तान सिर्फ जीतने के लिये खेलते हैं। यह आक्रामक कप्तान के अगले स्तर की निशानी है।
उन्होंने कहा,' कोहली सिर्फ जीत चाहते हैं। वह काफी प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी हैं। जब वह मैदान पर होते हैं तो वह जीतना चाहते हैं और जीत के लिए उतावले रहते हैं। उनके अंदर जीत को लेकर एक जिद है जो कि आक्रामकता के मामले में उन्हें सौरव गांगुली से एक कदम आगे ले जाती है।'

मोर्गन ने सीमित ओवर्स में इंग्लैंड को बनाया शानदार
वहीं नासिर हुसैन ने इंग्लैंड के सीमित ओवर्स के कप्तान इयोन मोर्गन की भी तारीफ की और बताया की उन्होंने पिछले कुछ समय में काफी बेहतर तरीके से टीम को संभाला और निखारने का काम किया।
उन्होंने कहा,' मोर्गन ने इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के लिए शानदार कप्तानी की है। इस टीम की सबसे अच्छी बात यह है कि यह टीम खुलकर अपने आप को पेश करती है। एक और अहम चीज इस टीम की जो है, वो है चयन। यह लोग उन खिलाड़ियों के साथ जाते हैं जो सीमित ओवरों में शानदार होते हैं जैसे जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय। सबसे अहम बात यह है कि मोर्गन कप्तान के तौर पर काफी शांत रहते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
