Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग को कहा अलविदा, रिटायरमेंट का ऐलान

नई दिल्ली। भारत को ओलंपिक में एकमात्र गोल्ड पदक दिलाने वाले शूटर अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग को अलविदा कर दिया है। अभिनव बिंद्रा ने रविवार को इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है। रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए बिंद्रा ने कहा कि अब वक्त आ चुका है कि कमान युवाओं के हाथों में सौंपी जाए।

इस मौके पर वो काफी भावुक दिखे। उन्होंने अप ने अब तक के सफर के लिए नेशनल राइफल असोसिएशन ऑफ इंडिया का धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने उनकी हर संभव मदद की।

गौरतलब है कि अभिनव बिंद्रा ने तीन बार ओलंपिक फाइनल क्वालिफाई किया है। साल 2000 में अभिनव ने सिडनी ओलंपिक में हिस्सा लिया और वो सबसे युवा निशानेबाज बने थे। वहीं साल 2004 में एथेंस ओलंपिक में अभिनव ने रिकॉर्ड तो कायम किया, लेकिन पदक जीतने से चूक गए। जबकि साल 2008 के बीजिंग ओलंपिक में बिंद्रा ने 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल जीता और देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+