पद्म भूषण न मिलने से सुशील कुमार नाराज

नई दिल्‍ली। भारत के लिए बीजिंग ओलंपिक 2008 में कांस्‍य पदक और लंदन ओलंपिक 2012 में रजत पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार का कहना है कि वह निराश है कि भारत सरकार की तरफ से उन्‍हें पद्मभूषण पुरस्‍कार नहीं प्रदान किया गया। गौरतलब है कि पद्मभूषण जीतने वालों में पूर्व कप्‍तान और महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और ओलंपिक 2012 में 51 किलोग्राम भारत वर्ग में मुक्‍केबाजी में कांस्‍य पदक जीतने वाली एम सी मैरी कॉम हैं।

इसके अलावा पद्म श्री पुरस्‍कार पाने वालों में ओलंपिक में रजत पदक विजेता विजय कुमार, पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल, पहलवान योगेश्‍वर दत्‍त, पैराएथलीट एचएस गिरीशा, मुक्‍केबाज एन डिंको सिंह और नौकाचालन से जुड़े बजरंग लाल ताखड़ हैं।

भारत के लिए ओलंपिक में लगातार दो बार पदक जीतने वाले सुशील कुमार को पद्म भूषण के लिए न चुना जाना हैरान करने वाला है।

गतवर्ष अन्‍तर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से सन्‍यास लेने वाले राहुल द्रविड़ ने अपने टेस्‍ट के 164 टेस्‍ट मैचों में 13,288 रन बनाये हैं। वहीं वनडे के 344 मैचों में उन्‍होने 10,889 रन बनाये हैं। क्रिकेट में उनके दिये गये योगदान के कारण उन्‍हें इस पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। वह टेस्‍ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाडि़यों में तीसरे स्‍थान पर है। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिग हैं, जिन्‍होने क्रमश: 15,645 और 13,178 रन बनाये हैं।

पद्म भूषण पाने वाली 29 वर्षीय एम सी मैरीकॉम ओलंपिक में मुक्‍केबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला हैं। इसके अलावा वह छह बार विश्‍व चैम्पियन भी रह चुकी हैं।

Story first published: Saturday, January 26, 2013, 13:03 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2013
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+