जु़ड़वा पदक विजेता सुशील कुमार बने जुड़वा बेटों के पापा
दो बार ओलिंपिक मेडल विजेता सुशील ने अपनी इस खुशी पर कहा कि मैं इससे ज्यादा और क्या चाह सकता हूं? दोनों बच्चों का जन्म रविवार की शाम 5:42 और 5:43 बजे हुआ, दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं। मैं ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करता हूं।
मालूम हो कि बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हरियाणा के पहलवान सुशील कुमार अपने कोच पहलवान सतपाल सिंह की बेटी सवि के साथ फरवरी 2011 में शादी की थी।
सन 2012 में भारत के सुशील कुमार ने लंदन ओलंपिक में कुश्ती में रजत पदक जीता था। जिसके बाद वह भारत के एकमात्र खिलाड़ी हो गये हैं, जिन्होने लगातार दो ओलंपिक खेलों में भारत के लिए पदक जीते।
हाल ही में सुशील कुमार एक बड़े खुलासे की वजह से चर्चा में थे। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत करते हुए सुशील कुमार ने कहा था कि जब वह रूस में आयोजित 2010 विश्व चैम्पियनशिप में भाग ले रहे थे तो उन्हें फाइनल मुकाबला हारने के लिए 4 करोड़ों रूपये ऑफर किये गये थे। जिसे सुशील ने ठुकरा दिया था और ऑफर देने वालों के मुंह पर अपनी जीत से ताला लगा दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
