15 दिसंबर से शुरू होगा प्रो-कुश्ती लीग का दूसरा सीजन, 8 टीमें लेंगी हिस्सा
नई दिल्ली। पीडब्ल्यूएल यानी प्रो कुश्ती लीग का दूसरा सीजन 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जिसमें कि इस बार कुल आठ टीमें शिरकत करेंगी।
26/11 मुंबई आतंकी हमले के 11 वर्षीय हीरो की मौत पर भावुक हुआ देश
1 टीम और एक वेन्यू बढ़ा
एक महीने तक चलने वाली इस लीग में पिछले साल केवलह 6 टीमों ने ही हिस्सा लिया था। इसके साथ ही पिछले साल कुश्ती के मुकाबले पांच जगह आयोजित किए गए थे जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 6 हो गई है।
नए स्थानीय और इंटरनेशनल खिलाड़ी जुड़ेंगे
प्रो रेसलिंग लीग सीजन-2 के लिए नए प्लेयर्स को भी जोड़ा गया है। इस बार कुल 80 खिलाड़ियों का पूल बनाया गया है, जो कि पिछले सत्र में महज़ 54 खिलाड़ियों का था। इंटरनेशनल पहलवानों का जिक्र करें तो इस बार 16 नए प्लेयर्स लीग से जुड़ रहे है। पहले सत्र में कुल 24 इंटरनेशनल पहलवानों ने शिरकत की थी।
ओपिनियल पोल: कांग्रेस बन सकती है पंजाब में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, AAP को झटका
इन्होंने की दूसरे सीजन की घोषणा
दूसरे सीजन की घोषणा भारतीय कुश्ती संघ के प्रेसिडेंट बृजभूषण शरण सिंह, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के खेल वितरण के मुखिया राजेश कौल और प्रो स्पोर्टीफाई के संस्थापक कार्तिकेय शर्मा ने की।
बृजभूषण शर्मा के मुताबिक, भारतीय कुश्ती की भारतीय पहलवानों की वजह से दुनिया में लोकप्रियता हुई है। इसके चाहने वालों की संख्या भी बढ़ी है।
कुश्ती के दर्शकों की हुई बढ़ोतरी
शर्मा ने कहा कि आज भी लोग दंगलों में होने वाली कुश्ती के शौकीन हैं और आंकड़े बताते हैं कि सालभर में ही कुश्ती देखने वालों की संख्या काफी बढ़ी है। उन्होंने इसके लिए प्रो रेसलिंग लीग से जुड़े सभी लोगों को शुक्रिया भी अदा किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
