बिना हिजाब शतरंज खेलने पर ईरान ने लगाया प्रतिबंध, महिला खिलाड़ी ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली। बिना हिजाब पहने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने की वजह से बैन की गई ईरान की खिलाड़ी डोरसा डी अब अमेरिका की ओर से खेलेंगी। उनके यूएस की टीम में शामिल होने की खबर की ईरान की न्यूज एजेंसी ने पुष्टि की है। इस साल फरवरी में हिजाब पहन कर नहीं खेलने के आरोप में ईरान ने देश की शतरंज खिलाड़ी डोरसा डी. को प्रतिबंधित कर दिया था। डोरसा पर स्पेन में खेले गए ट्रेडवाइज जिब्राल्टर चेस फेस्टिवल में बिना हिजाब के खेलने को लेकर ये कार्रवाई की गई।
डोरसा शतरंज में अंडर-18 विश्व चैम्पियन है। फरवरी में यह फेस्टिवल आयोजित किया गया था। जहां कई प्रतिभागी चेस खेलने आए थे। डोरसा भी उनमें से एक थी। मैच के दौरान डोरसा मॉर्डन ने हिजाब पहनने से इंकार कर दिया था और ऐसे ही खेली थीं। जिसे ईरान के इस्लामिक कानून के तहत गलत माना गया और उन पर बैन लगा दिया गया।
डोरसा के साथ-साथ उनके भाई 15 साल के बोरना को भी प्रतिबंध झेलना पड़ा था। बोरना पर इजराइली खिलाड़ी के खिलाफ खेलने के लिए हां करने की वजह से प्रतिबंध लगा। ईरान चेस फेडरेशन ने इन दोनों भाई-बहन के खिलाफ कार्रवाई की थी। ऐसे मे ईरान में अपना करियर ना बनते देख डोरसा ने यूएस की टीम को ज्वाइन कर लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
