IND vs ENG: वरुण चक्रवर्ती का इंग्लैंड के खिलाफ T20I में खेलना मुश्किल
नई दिल्लीः वरुण चक्रवर्ती एक बार फिर से भारतीय टीम में अपना डेब्यू मिस कर सकते हैं। ऐसा पिछले 5 महीनों में दूसरी बार होगा जब चक्रवर्ती टीम में चयन पाकर भी खेल नहीं पाएंगे। बताया जा रहा है कि वरुण चक्रवर्ती ने फिटनेस टेस्ट में बहुत अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दिखाया है। बीसीसीआई ने हाल ही में यो-यो टेस्ट के अलावा 2 किलोमीटर का एक रन टेस्ट भी पेश किया है। यह टेस्ट 8:30 मिनट में पूरा करना होता है।
बताया जा रहा है कि वरुण चक्रवर्ती ने इन दोनों में से कोई भी टेस्ट पास नहीं किया है। चक्रवर्ती ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल होकर सुर्खियां बटोरी थी और उसके बाद 29 साल के इस बॉलर को भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी चुना गया था। चक्रवर्ती ने क्रिकबज से बात करते हुए बताया है कि बीसीसीआई ने अभी इस बारे में कोई औपचारिक सूचना उनको नहीं दी। लेकिन यह तय है कि यह मिस्ट्री स्पिनर एक बार फिर से भारतीय टीम में जगह बनाने से चूक में जा रहा है।
हाल ही में संजू सैमसन समेत कई क्रिकेटर 2 किलोमीटर दौड़ टेस्ट को पास करने से चूक गए थे। फिलहाल भारतीय टीम में जगह पाने के लिए क्रिकेटरों के लिए यह टेस्ट पास करना अनिवार्य है।
वरुण चक्रवर्ती 3 महीने से नेशनल क्रिकेट एकेडमी में थे जहां पर वह अपनी चोट से रिकवरी कर रहे थे।बताया जाता है कि क्रिकेटर का रिहैब प्रोग्राम काफी अच्छे से गया है और उन्होंने अपनी स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग में काफी सुधार किया है। हालांकि दौड़ना अभी भी समस्या बना हुआ है और इसी के चलते टीम इंडिया में अपनी जगह पाने से चूक रहे हैं।
वरुण चक्रवर्ती ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी नहीं खेला था और वे तमिलनाडु की टीम में भी नहीं है जो विजय हजारे ट्रॉफी के लिए है। तमिलनाडु के सेक्रेटरी आर एस रामास्वामी ने कहा है- "वरुण वनडे टीम के लिए जगह बनाने की पोजीशन में नहीं थे क्योंकि हम उनको एक टी20 स्पेशलिस्ट के तौर पर ही खिलाते। फिलहाल वरुण चक्रवर्ती से 4-5 ओवर से अधिक गेंदबाजी करने की अपेक्षा नहीं की जाती है क्योंकि ऐसा करने से उनकी उंगलियों पर बहुत अधिक जोर आएगा।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications