अगले ओलंपिक से पहले पी चिदंबरम की भारत सरकार को सलाह, ये काम अभी से शुरू करिए
नई दिल्ली, 08 अगस्त। भारतीय खिलाड़ियों ने ओलंपिक में इस बार सर्वाधिक 7 मेडल जीते हैं। पहली बार एथलीट में किसी खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। जुवेलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं भारतीय महिला खिलाड़ियों ने हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंचकर हर किसी का दिल जीत लिया, जबकि 41 साल बाद पुरुषों की हॉकी टीम ने ओलंपिक में मेडल जीतकर पूरे देश को खुशी का मौका दिया। आज टोक्यो ओलंपिक का आखिरी दिन है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों का अभियान 7 अगस्त को खत्म हो गया था। भारतीय ओलंपिक अभियान खत्म होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने सरकार को देश में खेल की बेहतरी के लिए बेहतर काम करने की जरूरत है, साथ ही देश में खेल को बेहतर करने के लिए फंड रिलीज करने की सलाह दी है।
पी चिदंबरम ने ट्वीट करके लिखा, अगला ओलंपिक में सिर्फ तीन साल बाद 2024 में होना है। अभी से काम करना शुरू करिए। स्पोर्ट्स बॉडीज को अभी से कोच, फिटनेस एक्सपर्ट,फिजियोथेरेपिस्ट और काउंसलर नियुक्त कर देने चाहिए। सरकार को अभी से खेल के लिए फंड को अभी से आवंटित करे। सेंट्रल विस्टा, बुलेट ट्रेन और वैनिटी प्रोजेक्ट अभी इंतजार कर सकते हैं या कम से कम इनके फंड में 25 फीसदी तक की कमी की जा सकती है। सरकार को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए भुगतान करना चाहिए। युवा सितारों की पहचान 14-18 साल की उम्र के बीच ही कर लेनी चाहिए और उन्हें अभी 2024, 2028, 20232 के लिए तैयार करना शुरू कर देना चाहिए।
इससे पहले पी चिदंबरम ने ट्वीट करके नीरज चोपड़ा को ओलंपिक में गोल्ड जीतने की बधाई दी थी। चिदंबरम ने ट्वीट करके लिखा, मैंने जुवेलाइन मैच को शुरू से अंत तक देखा। नीरज चोपड़ा शुरुआत से अग्रिम पंक्ति में रहे और लीड कर रहे थे और आखिर में उन्होंने दूसरे खिलाड़ी से 2 मीटर अधिक दूर फेंकर मेडल जीता। 23 साल के इस खिलाड़ी के लिए यह शानदार जीत है। कम से कम से कम तीन और ओलंपिक 2024, 2028, 2032 में हिस्सा ले सकते हैं। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर, 4 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं जोकि ओलंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
