Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगी 4 दिन के ब्रेक की पेशकश

नई दिल्लीः भारतीय टीम के खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रंखला समाप्त होने के बाद अधिकतम 4 दिन आराम करने का विकल्प दिया जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 28 मार्च को समाप्त हो जाएगी और आईपीएल 9 अप्रैल से होना है। इसके बाद खिलाड़ी अपनी संबंधित फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ जाएंगे।

ऐसे में वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों को अधिकतम 4 दिनों के लिए बबल से बाहर होने की छूट मिलेगी। भारत के अधिकतर खिलाड़ी पिछले साल अगस्त से ही मुश्किल बायो सिक्योर बबल में रह रहे हैं। यह पिछले साल आईपीएल में संयुक्त अरब अमीरात के दौरान ही शुरू हुआ था और उसके बाद भारत को आस्ट्रेलिया का पूरा दौरा करना पड़ा जो कि 3 महीने तक चला। वह दौरा भी कठिन बायो बबल के तौर से गुजरा था। उसके कुछ ही दिनों बाद भारतीय खिलाड़ी वापस आ गए और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में एक और बबल उनकी प्रतीक्षा कर रहा था।

दोनों ही टीमों ने इस बायो बबल में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली है और अब हाल में ही पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रंखला भी समाप्त हुई है। भारत ने 3-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी और 3-2 से टी20 सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की। अब भारत को पुणे में 23 मार्च से एकदिवसीय श्रंखला की तैयारियां करनी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार खिलाड़ियों को आईपीएल फ्रेंचाइजी में हिस्सा लेने से पहले एक छोटी सी पेशकश की गई है। आईपीएल में जाते हुए खिलाड़ियों को ना केवल 7 दिन के क्वारेंटाइन टाइम से गुजरना पड़ेगा बल्कि उसके बाद बायो बबल में उनकी एंट्री होगी। जो खिलाड़ी आराम के लिए बायो बबल से बाहर नहीं निकलना चाहते उनको बिना क्वॉरेंटाइन के ही आईपीएल के बायोबबल में एंट्री मिल जाएगी।

Story first published: Sunday, March 21, 2021, 14:59 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+