Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता का हुआ निधन, देश नहीं लौट पायेंगे

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची भारतीय टीम ने युवा गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका दिया है। इसी के चलते भारतीय टीम का यह युवा गेंदबाज इस समय सिडनी में टीम के साथ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहा है। इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि मोहम्मद सिराज के पिता मोहम्मद गौस का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है।

मोहम्मद सिराज के पिता पिछले काफी समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे। शुक्रवार को उनके पिता की मौत के खबर की जानकारी देते हुए इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा,' मोहम्मद सिराज और उनके परिवार के लिये हम दिल से प्रार्थना करते हैं और उनके पिता की मौत पर शोक जताते हैं। आरसीबी परिवार मोहम्मद सिराज के साथ इस मुश्किल समय में खड़ी है, मजबूत बने रहिये।'

और पढ़ें: कपिल देव का खुलासा, बताया- कोरोना के बीच आईपीएल से क्या हुआ फायदा

गौरतलब है कि मोहम्मद सिराज की सफलता के पीछा उनके पिता का खास हाथ रहा जिन्होंने घर में सीमित संसाधनों के बावजूद उनका समर्थन किया और प्रोत्साहित करते हुए उन्हें भारतीय टीम की दहलीज तक लेकर गये।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे मोहम्मद सिराज पिता की मृत्यु के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिये भारत नहीं लौट पायेंगे। दरअसल भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में 14 दिनों का क्वारंटीन पीरियड बिता रहे हैं और क्वारंटीन से जुड़े नियमों के चलते वह हैदराबाद नहीं लौट सकेंगे।

और पढ़ें: जब बिशन सिंह बेदी ने कपिल को नाइट वाचमैन के लिया भेजा, बोले- मतलब भी पता है

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 नवंबर से वनडे और टी20 सीरीज खेलना है, तो वहीं टेस्ट सीरीज की शुरुआत 13 दिसंबर से एडिलेड के मैदान पर होगी। मोहम्मद सिराज भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा बने हुए हैं।

Story first published: Friday, November 20, 2020, 22:16 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+