Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पत्नियों को लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने रखी मांग, BCCI ने ठुकराई

India vs South Africa: BCCI REFUSES to take care of cricketers families during tours|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपनी पत्नियों को लेकर बीसीसीआई के सामने एक मांग रखी थी जिसे खारिज कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त क्रिकेट प्रशासकीय कमेटी (CoA) ने इस मांग को खारिज किया। खिलाड़ियों ने बीसीसीआई के सामने मांग रखी थी कि उनकी पत्नियों के लिए अलग से मैनेजर की नियुक्ति की जाए। बीसीसीआई ने ये प्रपोजल सीओए के आगे रखा था जिसे ठुकरा दिया गया है।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बीसीसीआई के सामने मांग रखी थी कि उनके साथ टूर पर मौजूद पत्नियों के लिए एक मैनेजर नियुक्त किया जाए। इस मांग को बीसीसीआई ने सीओए के आगे रखा लेकिन सीओए ने इसे मानने से इनकार कर दिया। इस वक्त टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। वहां टीम के अधिकतर खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नियां मौजूद हैं।

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा अपने वापस भारत लौट आई हैं लेकिन रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह, शिखर धवन की पत्नी आएशा धवन, भुवनेश्वर कुमार की पत्नी नुपुर नागर, मुरली विजय की पत्नी नितिका, ऋद्धिमान साहा की पत्नी रोमी और अजिंक्ये रहाणे की पत्नी राधिका धोपवाकर केप टाउन में उनके साथ हैं। सभी पत्नियों को केवल दो हफ्ते के लिए अपने पतियों के साथ रहने की इजाजत मिली है जो न्यूलैंड्स टेस्ट के साथ ही खत्म हो रही है।

वहीं मैच की बात की जाए तो 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया दूसरी पारी में महज 135 रनों पर सिमट गई, मैच के चौथे दिन कुल 64 ओवर के खेल में 18 विकेट गिरे। टीम इंडिया की ओर से आर अश्विन ने सर्वाधिक 37 रन बनाए और आठवें विकेट के लिए 49 रनों की सर्वाधिक साझेदारी की।

Story first published: Tuesday, January 9, 2018, 14:04 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+